टॉलीवुड

KRK ने ट्वीट्स कर KGF Chapter 2 को बताया दिमाग का दही करने वाली फिल्म

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) रिलीज हो गई हैं। एक तरफ सभी इस फिल्म की तारिफ कर रहे हैं तो वही केआरके (KRK) ने केजीएफ 2 बेहद बकवास फिल्म बताई हैं।(KRK) ने केजीएफ 2 के लिए कई ट्वीट्स किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2022, 12:14 PM IST
KRK called yash film KGF Chapter 2 the most useless film Viral Tweets
KRK called yash film KGF Chapter 2 the most useless film Viral Tweets

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) कल यानी 14 अप्रैल को रिलीज हो गई हैं। इस फिल्म को दर्शकों की और से काफी प्यार मिल रहा हैं। बता दे कि इस फिल्म को तगड़ी रेटिंग दी है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी दर्शक फिल्म को शानदार बताते हुए रिएक्ट कर रहे हैं। यश (Yash) की इस फिल्म को दर्शको की और से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा हैं।

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) ने पहले दिन ही अच्छी कमाई कर ली हैं। अब देखना यह होगा की यह फिल्म बाक्स आफिस पर कितना कमा पाती हैं। इस बीच अभिनेता व क्रिटिक केआरके (KRK) ने केजीएफ 2 को सिर दर्द बताया है। केआरके ने केजीएफ 2 के लिए कई ट्वीट्स किए हैं, जिनको लेकर वो ट्रोल हो रहे हैं।

सबसे पहले केआरके ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिस में पीछे विजय थलापति की फिल्म बीस्ट का पोस्टर नजर आ रहा था।केआरके फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 देखने गए थे और कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'केजीएफ 2 देखने का टाइम है न कि बीस्ट। इसके कुछ देर बाद ही केआरके ने ट्वीट किया और लिखा, '30 मिनट की फिल्म खत्म हो चुकी है और मुझे समझ ही नहीं आ रहा है कि हो क्या रहा है।

इसके बाद तीसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'निर्देशक प्रशांत को केजीएफ 2 बनाने के लिए और पूरी दुनिया के कई लोगों को पागल बनाने और लूटने के लिए जीवन भर के लिए जेल में डालना चाहिए। केआरके ने एक और ट्वीट कर लिखा है कि- भारतीय सेना + एयरफोर्स + नेवी मिलकर भी एक आदमी रॉकी से नहीं लड़ पाई और अब रॉकी भारत के प्रधानमंत्री के ऑफिस में जबरदस्ती घुस गया है और उसे डरा रहा है। बहुत शानदार प्रशांत भाई... तो अब भारत, पाकिस्तान और चीन से कैसे लड़ेगा? krk ने इस फिल्म को लेकर और फिल्म के कालाकर को लेकर कई tweets किए हैं जो कि वायरल हो रहे हैं।

Updated on:
15 Apr 2022, 12:14 PM IST
Published on: