30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहुत स्पेशल है Alia bhatt का मंगलसूत्र, जाने क्या हैं खास

लंबे इंतज़ार के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट की अंगूठी और मंगलसूत्र ने सबका ध्यान खींच लिया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 15 Apr 2022, 11:40 AM IST

alia bhatt unique mangalsutra and huge diamond ring catches attention

alia bhatt unique mangalsutra and huge diamond ring catches attention

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 14 अप्रिल को वास्तु में हो गई हैं। दोनों की शादी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स मौजूद हुए। जिसमें कपूर ख़ानदान की सारी बेटियां देखने को मिली। करीना कपूर करिश्मा कपूर सैफ़ अली ख़ान समेत अम्बानी परिवार के कुछ सदस्य भी देखने मिले।

शादी के बाद अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि शादी के तुरंत बाद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी ओर रणवीर कपूर की शादी की तस्वीरें अपने फ़ैन्स के लिए साझा कर दी थी।दोनो साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। इन तस्वारों में सभी ने आलिया के मंगलसूत्र ने ध्यान आर्कषित कर लिया हैं।

आलिया भट्ट ने अपनी शादी में सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई सुनहरी और बेच रंग की ड्रेस पहनी। इस लिबास में वह काफ़ी ज़्यादा ख़ूबसूरत दिख रही थी। रणवीर कपूर ने बहुत ही प्यारा सा आलिया भट्ट को इंगेजमेंट रिंग पहनाई हैं। बात मंगलसूत्र की करें तो वह एक मंगलसूत्र नहीं बल्कि दोनों के बीच के प्यार को दर्शाता हैं। मंगलसूत्र में काले मोती और सोने की चेन के साथ ही टियर ड्रॉप शेप में डायमंड का पेंडेंट भी हैं।

आलिया के मंगलसूत्र में पेंडेट के पास एक इनफिनिटी का भी डिजाइन बना हुआ है, जो नंबर आठ की तरह लग रहा है। आपको बता दें कि रणबीर कपूर को आठ नंबर काफी पंसद है। दरअसल रणबीर कपूर का लकी नंबर आठ है। इसीलिए आलिया के खास निर्देश के बाद ही इस मंगलसूत्र को डिजाइन कराया गया है।

यह भी पढ़ें- सुधा चंद्रन का छलका दर्द, बोलीं 35 साल काम करने के बाद भी की जाती है ऐसी डिमांड