टॉलीवुड

रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ ने बॉक्स ऑफिस पर की धाकड़ शुरुआत, पहले ही दिन की ताबड़तोड़ कमाई

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) थिएटर्स में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।
less than 1 minute read
Feb 10, 2024
lal_salaam_box_office_collection_day_1.jpg

लंबे समय से चर्चा में चल रही रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक्टर विष्णु विशाल और विक्रांत भी मुख्य भूमिका में हैं। लाल सलाम का निर्देशन रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है। अब लाल सलाम के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

लाल सलाम ने पहले दिन की इतनी कमाई (Lal Salaam Box Office Collection Day 1):
'लाल सलाम' के पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'लाल सलाम' ने पहले दिन थिएटर्स में अब तक 4.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म के पूरे दिन के कलेक्शन पर बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि 'लाल सलाम' 8-10 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

फिल्म की स्टारकास्ट ( Lal Salaam Starcast):
'लाल सलाम' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। 'लाल सलाम' में विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में हैं। रजनीकांत का फिल्म में कैमियो है और उनके साथ विग्नेश, लिविंगस्टोन, सेंथिल, जीविता, के एस रविकुमार और थांबी रमैया भी दिखाई दिए हैं।


यह भी पढ़ें: रिलीज के कुछ दिनों बाद ही ओटीटी पर आई ये फिल्म, बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए तो यहां मिलेगा एंटरटेनमेंट

Published on:
10 Feb 2024 08:14 am
Also Read
View All
‘यार बिना चैन कहां रे’ और ‘बोल बेबी बोल’, जैसे सुपरहिट बॉलीवुड गाने देने वाली दिग्गज सिंगर S. Janki से जुड़ी 10 बातें

साउथ की ‘नाइटिंगेल’ कहे जाने वाली S. जानकी को PM मोदी, रजनीकांत समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि, जानें कब होगा अंतिम संस्कार

दोनों हैं शादीशुदा, दोनों के हैं बच्चे, फिर भी ‘Tabaahi’ के सीन पर सिर्फ कियारा आडवाणी हुईं ट्रोल, तो यश बने हीरो!

कीड़े के काटने से ‘स्पेशल 26’ फेम राजेश शर्मा की बिगड़ी हालत, पैर से घुटने तक फैला इंफेक्शन, अस्पताल में भर्ती

‘थाई किझावी’ के 100 दिन पूरे होते ही सिवाकार्तिकेयन ने डायरेक्टर को दिया 20 लाख का सरप्राइज, VIDEO