5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जान्हवी कपूर के AI-मॉर्फ्ड वीडियो पर मचा बवाल, राम गोपाल वर्मा ने सेलेब्स को घेरा

Ram Gopal Varma On Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के AI वीडियो पर अब विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब इसी पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कमेंट किया है। क्या कुछ कहा है राम गोपाल वर्मा ने, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Ram Gopal Varma On Janhvi Kapoor

राम गोपाल वर्मा-जान्हवी कपूर (फोटो सोर्स- IMDb)

Ram Gopal Varma On Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक कथित AI-मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। वीडियो में जान्हवी को आपत्तिजनक और अश्लील तरीके से दिखाए जाने का आरोप है। मामले पर जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर समेत कई सितारों ने नाराजगी जाहिर की। हालांकि अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (RGV) ने इस पूरे मामले में सेलिब्रिटीज के सार्वजनिक रिएक्शन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

राम गोपाल वर्मा ने सेलेब्स पर साधा निशाना

राम गोपाल वर्मा का कहना है कि जिस आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ सेलिब्रिटीज आवाज उठा रहे थे, उसी के बारे में सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा करने से उसे और ज्यादा लोगों तक पहुंचने का मौका मिल गया। उन्होंने X पर लिखा कि सेलिब्रिटीज ने अनजाने में करोड़ों लोगों को उस आपत्तिजनक लिंक के बारे में बता दिया और उसकी पहुंच बढ़ा दी।

RGV ने ये भी कहा कि ऐसे मामले में सही तरीका यह होता कि सार्वजनिक रूप से कंटेंट पर चर्चा करने के बजाय उस व्यक्ति को पकड़ने पर ध्यान दिया जाता, जिसने इसे बनाया और प्रसारित किया। उनके मुताबिक, सेलिब्रिटीज की पोस्ट से पीड़ित की पहचान और आपत्तिजनक सामग्री दोनों को 'बहुत ज्यादा ध्यान' मिला।

जान्हवी कपूर के AI वाले वीडियो पर बोले राम गोपाल वर्मा

वहीं जान्हवी कपूर ने इस तरह की AI तकनीक के गलत इस्तेमाल को महिलाओं के लिए गंभीर और परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बिना सहमति किसी महिला की काल्पनिक तस्वीर या वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करना बेहद अपमानजनक और मानसिक रूप से परेशान करने वाला है।

जान्हवी ने सहमति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अगर कोई महिला किसी परिस्थिति में हां कहती है और किसी दूसरी परिस्थिति में ना कहती है, तो उसके ‘ना’ का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी महिला के कपड़े किसी को उसकी तस्वीर लेने या उसके शरीर का आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देते।

जूनियर एनटीआर ने भी दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

जूनियर एनटीआर ने भी वीडियो सामने आने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे घिनौना, शर्मनाक और बेहद आपत्तिजनक बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस विवाद ने एक बार फिर AI से तैयार किए जा रहे डीपफेक और मॉर्फ्ड कंटेंट के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब बहस सिर्फ ऐसे कंटेंट को हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बनाने और फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत पर भी जोर दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग