टॉलीवुड

‘कुली’ में ऐसा होगा Rajinikanth का लुक, तस्वीर देख लोग बोले 1000 करोड़ रुपये पक्के

Rajinikanth Coolie: रजनीकांत की अपकमिंग मूवी है ‘कुली’, इसमें कैसा होगा उनका लुक, ये वायरल फोटो में रिवील हो गया।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2024, 5:40 PM IST
Lokesh Kanagaraj shares Rajinikanth Look from Coolie Photo Viral

Rajinikanth Look From Coolie: साउथ इंडियन स्टार रजनीकांत अपनी नई फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। 'जेलर' और 'लाल सलाम' की सफलता के बाद अब अभिनेता फिल्म 'कुली' की शूटिंग में बिजी हो गए हैं।

अपनी इस नई मूवी के साथ वो फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। उनके फैंस को भी इस मूवी का इंतजार है। फिल्म में कैसा होगा रजनीकांत का लुक, ये रिवील हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनकराज ने खुद ही इस फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

रजनीकांत का लुक कुली

उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा- ‘कुली का लुक टेस्ट’। ये तस्वीर आते ही वायरल हो गई है। लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इसे देख लोग कह रहे हैं कि 1000 करोड़ रुपये पक्के। आप भी देखिए:

कुली में कमल हासन की बेटी और अभिनेत्री श्रुति हासन भी अहम किरदार में दिखेंगी। लोकेश और रजनीकांत का ये पहला कोलैबरेशन है। इसका टीजर पहले ही आ चुका है। मूवी को IMAX प्रारूप में शूट किया जाएगा।

रजनीकांत की अपकमिंग फिल्में

फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। कुली के अलावा रजनीकांत के पास के 'वेट्टैयन' भी है। इसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। 'वेट्टैयन' मूवी 10 अटक्बूर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated on:
27 Jun 2024, 5:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा