टॉलीवुड

32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गया साउथ का ये एक्टर, कार एक्सीडेंट में हुई दर्दनाक मौत

साउथ इंडस्ट्री ने अपना एक कीमती सितारा खो दिया। हाल ही में 32 साल के एक्टर-सिंगर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। एक्टर को कार एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 9:33 PM IST
singer_sujith_raj_kochukunju
Sujith Raj Kochukunju Died

साउथ इंडस्ट्री के स्टार एक्टर-सिंगर सुजीत राज कोचुकुंजू की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्टर अपनी कार से कहीं जा रहे थे और रास्ते में एक स्कूल के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

32 वर्षीय अभिनेता और गायक सुजीत राज कोचुकुंजू का अलुवा-परवूर रोड सेटलमेंट स्कूल के पास एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। जानकारी सामने आई है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद सुजीत को हॉस्पिटल ले जाय गया था। लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके। तत्काल ट्रीटमेंट के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: OTT Latest News


दुबई में जन्मे और पले-बढ़े, मलयालम सिनेमा में उनकी एंट्री कई सालों के संघर्ष के बाद हुई। सुजीत राज कोचुकुंजू एक भारतीय फिल्म अभिनेता और गायक थे जो मलयालम फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। सुजीत का जन्म और पालन-पोषण दुबई में हुआ। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर और कर्नाटक के गायक हैं।
यह भी पढ़ें: कहानी दो देशों में बंटी उन तवायफों की जो कभी ‘रानियां’ थीं, जब गुमनाम गली से उठी ‘इंकलाब जिंदाबाद’ की आवाज

आपको बता दें कि फिल्मों में कदम रखने से पहले सुजीत एक एमएनसी के साथ काम कर रहे थे। सुजीत ने सुगीथ के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘किनावल्ली’ से मॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। वह आगामी मलयालम फिल्म ‘रंगीला’ में लीड रोल करने वाले थे जिसमें सनी लियोन भी हैं।

Updated on:
9 Apr 2024, 9:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं