टॉलीवुड

Manoj Tiwari ने लॉकडाउन में चुपके से की थी दूसरी शादी, 50 साल की उम्र में बने बेटी के पिता.. कभी प्लेटफॉर्म पर गुजारा करते थे दिन

मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में चुपके से की थी दूसरी शादी 50 साल की उम्र में बने दूसरी बार पिता मनोज तिवारी की बचपन रहा बेहद ही संघर्षपूर्ण

2 min read
Feb 01, 2021
Manoj Tiwari

नई दिल्ली | भोजपुरी सिनेमा से राजनीति में एंट्री करने वाले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की शुरुआती जिंदगी बेहद ही संघर्षपूर्ण रही है। 1 फरवरी 1971 को मनोज तिवारी का जन्म वाराणसी में हुआ था। मनोज तिवारी ने अपनी पहली ही फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से सफलता हासिल कर ली थी। साल 2004 में आई इस फिल्म ने लगभग 9 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद मनोज तिवारी के कई हिट फिल्में दी और गाने भी गाए। उनके गाए गाने लोगों को बेहद ही पसंद हैं। लेकिन मनोज तिवारी का बचपन बहुत ही मुश्किल भरा था। एक बार उन्होंने खुद बताया था कि वो चार किलोमीटर पैदल चलकर अपने स्कूल जाया करते थे और प्लेटफॉर्म पर सो जाते थे।

भोजपुरी फिल्मों में काम करने के बाद मनोज तिवारी साल 2009 में राजनीति में दाखिल हुए। उन्होंने पहले सपा और फिर साल 2013 में बीजेपी ज्वॉइन कर ली। इस साल मनोज तिवारी दूसरी बार बेटी के पिता बनने को लेकर सुर्खियों में रहे। उन्होंने लॉकडाउन में सुरभि से शादी कर ली थी। हालांकि मनोज दूसरी बार शादी नहीं करना चाहते थे। वो अपनी पहली पत्नी रानी से साल 2012 में अलग हो गए थे। दोनों के तलाक को लगभग 8 साल बीत चुके हैं। लेकिन एक खास कारण से मनोज तिवारी ने दोबारा शादी करने का मन बनाया है।

दरअसल, मनोज तिवारी की बड़ी बेटी जिया चाहती थी कि वो शादी कर लें। हाल ही में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे। मनोज तिवारी ने बताया कि पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता खत्म हुए लगभग 10 साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों में बातचीत अब भी कायम है। वहीं दोनों की बेटी जिया से मनोज बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने ही अपने पिता को दोबारा शादी के लिए राजी किया। मनोज ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में अप्रैल महीने में सुरभि से शादी की थी। वो और सुरभि एक गाने में साथ काम कर चुके हैं। सुरभि एक सिंगर है, इसके अलावा वो उनका प्रशासनिक काम देखती थीं। जिया पहले ही सुरभि से परिचित थी। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि जिया ने मुझसे सुरभि से विवाह करने की जिद की और हमारी शादी हो गई। साल 2010 में रानी से अलग होने के बाद मैं डिप्रेशन की तरफ बढ़ गया था। उस वक्त लाइफ बहुत मुश्किल थी।

Published on:
01 Feb 2021 10:20 am
Also Read
View All