5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरे पिता ने करीब 20 शादियां कीं’, बिग बॉस मलयालम कंटेस्टेंट ने किया बचपन का दर्दनाक खुलासा

Bigg Boss Malayalam 8: जब श्रीलक्ष्मी अरक्कल ने बिग बॉस मलयालम सीजन 8 से विदाई ली। शो के दौरान उन्होंने अपने पिता की शादियों के बारे में और खुद को नाजायज भी औलाद भी कहा था। अब उनकी ये बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Oct 05, 2026

Sreelakshmi Arackal

श्रीलक्ष्मी अरक्कल की फोटोज। (फोटो सोर्स: instagram- @sreelakshmi_arackal)

Bigg Boss Malayalam 8 Sreelakshmi Arackal: बिग बॉस मलयालम में पहली बार ऐसा हुआ कि पिछले वीकेंड एक साथ कई कंटेस्टेंट्स को शो से बाहर कर दिया गया, रियलिटी शो के चल रहे सीजन 8 से छह कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया। साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो से बाहर होने वालों में सोशल एक्टिविस्ट श्रीलक्ष्मी अरक्कल भी शामिल थीं। शो से विदा लेते समय, बिग बॉस मलयालम सीजन 8 के घर में अपने परिवार, खासकर अपने पिता के बारे में कही गई उनकी कुछ बातें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

'मेरे पिता ने लगभग 20 शादियां कीं’

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, शो के दौरान अपनी जिंदगी की मुश्किलों के बारे में बात करते हुए श्रीलक्ष्मी ने कहा कि उन्हें अक्सर 'पुरुष-विरोधी' (Man-Hater) समझा जाता है, और इसकी वजह उनके पिता के प्रति उनके मन में भरी नफरत है। श्रीलक्ष्मी ने हाल ही में बिग बॉस मलयालम के घर में कहा, "मेरे पिता शादी के नाम पर धोखा देने वाले इंसान हैं। उन्होंने मेरी मां समेत लगभग 10 से 20 लोगों से शादी की है। मैं ऐसे ही एक रिश्ते से पैदा हुई संतान हूं। मेरे मन में आज भी अपने पिता के लिए नफरत है। बहुत से लोग इसी नफरत को पुरुषों के प्रति नफरत (मिसैंड्री) समझ लेते हैं।"

मेरी मां मेरी रोल मॉडल हैं

अपनी मां को गर्व से अपना रोल मॉडल बताते हुए उन्होंने आगे कहा, "मेरा जन्म सिजेरियन सेक्शन (C-सेक्शन) से हुआ था। मेरे छह महीने के होने से पहले ही मेरी मां दिहाड़ी मज़दूरी करने लगी थीं। मेरी दादी की सेहत ठीक नहीं रहती थी और वे ज़्यादातर बीमार रहती थीं। इसलिए मैंने सारे काम खुद किए। छठी या सातवीं क्लास से ही मैं अकेले राशन की दुकान पर जाती थी और वे सारे काम करती थी जो आमतौर पर पुरुष करते हैं। मेरी मां भी ऐसी ही थीं। वह पेंटिंग और रबर टैपिंग का काम करती थीं। उन्हें देखकर बड़ी होने की वजह से ही मैं आज आत्मनिर्भर बन पाई हूं।"

‘पढ़ाई के लिए गरीबी ही मेरी प्रेरणा थी’

श्रीलक्ष्मी ने बताया कि उनकी मां को लगता था कि उनके जन्म के बाद उनकी जिंदगी मुश्किल हो गई है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने BSc Physics में टॉप किया था। मेरे जन्म के समय, मेरी मां को लगता था कि मैं जिंदगी में पूरी तरह नाकाम रहूंगी। लेकिन पहली क्लास से ही मैं हमेशा अपनी क्लास में सबसे आगे रही। तब जाकर मेरी मां को मुझ पर भरोसा हुआ। पढ़ाई के लिए गरीबी ही हमेशा से मेरी प्रेरणा थी, क्योंकि सफल होने का कोई और रास्ता नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे पिता की वजह से ही मैं आज यहां खड़ी हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे यह जिंदगी दी। उसी संघर्ष ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। मैं हर बात खुलकर कहती हूं क्योंकि मेरे घर में परुष-प्रधान सोच नहीं थी। इसीलिए मैं बेझिझक बोल सकती हूं। मैं एक नाजायज औलाद हूं। और मैं उस आदमी को इसके लिए सलाम करती हूं।"

बिग बॉस मलयालम सीजन 8 से कई कंटेस्टेंट्स बाहर

बता दें कि इस बार बिग बॉस मलयालम सीजन 8 से कई कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसमें श्रीलक्ष्मी अरक्कल के साथ-साथ जसीला परवीन, सुमेष चंद्रन, गायत्री सुरेश, लोलेटा और राकेश समेत अन्य पांच दूसरे कंटेस्टेंट्स हैं। वहीं, इस महा एविक्शन के एक दिन बाद, चार वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स, निलिना एलिजाबेथ जोसेफ, वेदांगी चेरुकाट्टू, विपिन दास नायर और सुवर्णा पुल्थुक्कियिल ने घर में एंट्री की।