टॉलीवुड

Manoj Tiwari ने बड़ी बेटी के कहने पर लॉकडाउन में की थी दूसरी शादी, पहली पत्नी से 10 साल पहले हो गए थे अलग

मनोज तिवारी ने दूसरी शादी का खोला बड़ा राज बड़ी बेटी के कहने पर लॉकडाउन में की थी शादी पहली पत्नी रानी से 10 साल पहले हो गए थे अलग

2 min read
Jan 02, 2021

नई दिल्ली | भोजपुरी सिनेमा से राजनीति में एंट्री करने वाले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) रिसेन्टली दूसरी बार बेटी के पिता बने हैं। मनोज तिवारी की बड़ी बेटी पहली पत्नी से है वहीं अब उनकी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) ने भी एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में साल 2020 में सुरभि से शादी की थी। हालांकि मनोज तिवारी दूसरी बार शादी नहीं करना चाहते थे। वो अपनी पहली पत्नी रानी (Rani) से साल 2012 में अलग हो गए थे। दोनों के तलाक को लगभग 8 साल बीत चुके हैं। लेकिन एक खास कारण से मनोज तिवारी ने दोबारा शादी करने का मन बनाया है।

दरअसल, मनोज तिवारी की बड़ी बेटी जिया (Jiya) चाहती थी कि वो शादी कर लें। हाल ही में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। मनोज तिवारी ने बताया कि पहली पत्नी रानी से उनका रिश्ता खत्म हुए लगभग 10 साल बीत चुके हैं लेकिन दोनों में बातचीत अब भी कायम बनी हुई है। वहीं दोनों की बेटी जिया से मनोज बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने ही अपने पिता को दोबारा शादी के लिए राजी किया।

मनोज ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में अप्रैल महीने में सुरभि से शादी की थी। वो और सुरभि एक गाने में साथ काम कर चुके हैं। सुरभि एक सिंगर है, इसके अलावा वो उनका प्रशासनिक काम देखती थीं। जिया पहले ही सुरभि से परिचित थी। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि जिया ने मुझसे सुरभि से विवाह करने की जिद की और हमारी शादी हो गई। साल 2010 में रानी से अलग होने के बाद मैं डिप्रेशन की तरफ बढ़ गया था। उस वक्त लाइफ बहुत मुश्किल थी। अब मैं जिया से जल्द ही मिलने वाला हूं। वो अपने मामा के यहां आने दिल्ली आने वाली हैं। वैसे जिया अपनी मां रानी के साथ मुंबई में रहती है। वहीं मनोज तिवारी ने ये भी बताया कि उनके घर आई नन्ही परी के लिए जिया ही कपड़े से लेकर नामकरण तक सबकुछ देखने वाली हैं।

Published on:
02 Jan 2021 04:16 pm
Also Read
View All