टॉलीवुड

केरल के नए CM वीडी सतीशन के सामने मोहनलाल ने उठाया ड्रग्स और विकास का मुद्दा

Mohanlal raises drug menace in Keralam Chief Minister: केरल के नए सीएम वीडी सतीशन के सामने एक मुद्दा उठाया गया है, जो प्रदेश की सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करने में अहम साबित हो सकता है। कन्नड़ फिल्मों के एक्टर मोहनलाल ने खुले तौर पर ड्रग्स समस्या और राज्य के विकास पर चिंता जताई है।
2 min read
May 25, 2026
मोहनलाल
एक्टर मोहनलाल (IMDb)

Mohanlal raises drug menace in Keralam Chief Ministerकेरल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार 18 मई को केरल के नए सीएम के तौर पर शपथ ली और 2026 के विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाला UDF गठबंधन लगभग 10 साल बाद राज्य की सत्ता में वापस आ गया है। एर्नाकुलम जिले के कोच्चि में आयोजित एक ग्रैंड रिसेप्शन के दौरान एक्टर मोहनलाल ने उनका स्वागत किया।

राज्य के विकास को लेकर अपनी बात रखी

ग्रैंड रिसेप्शन के दौरान मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल भी मौजूद रहे। उन्होंने स्टेज से सीएम वीडी सतीशन का वेलकम किया और राज्य के विकास को लेकर अपनी बात रखी। मोहनलाल ने अपने संबोधन में कहा कि केरल में सड़कों की स्थिति और ड्रग्स की समस्या जैसे गंभीर मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने खास तौर पर नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि ये स्कूल जाने वाले बच्चों तक पहुंच रही है और इसे रोकना बेहद जरूरी है।

साथ ही, मोहनलाल ने आगे कहा कि अगर सरकार मजबूत इच्छाशक्ति के साथ काम करें तो इस समस्या को खत्म किया जा सकता है। मोहनलाल ने सीएम सतीशन की ईमानदारी और पारदर्शिता की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि उनका नेतृत्व राज्य को नई दिशा देगा। मोहनलाल ने ये भी कहा कि सतीशन एक दूरदर्शी नेता हैं और उनके विचार केरल के विकास में मदद करेंगे।

म्यूजिक से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक

इस बीच, मोहनलाल अपनी हालिया फिल्म 'दृश्यम 3' की कामयाबी का भी जश्न मना रहे हैं। ये फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

बता दें, फिल्म में मीना, अंसिबा हसन, सिद्दिकी और आशा शरत भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। तो वहीं, फिल्म के टेक्निकल टीम की बात करें तो पिछले पार्ट्स की तरह इस बार भी म्यूजिक से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक वही टीम लौट रही है जिसने ‘दृश्यम’ को खास बनाया था।

Updated on:
25 May 2026 06:32 pm
Published on:
25 May 2026 06:32 pm