टॉलीवुड

भोजपुरी की ये एक्ट्रेस बनीं ‘डायन’, शेयर किया बाथरूम से डरावना वीडियो

मोनालिसा भोजपुरी के कई स्टार्स पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
2 min read
Oct 07, 2018
Monalisa
Monalisa

भोजपुरी सिनेमा जगत की अभिनेत्री मोनालिसा अपनी हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना बाथरूम का एक डरावना वीडियो इस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वह काफी एक डायन के अवतार में नजर आ रही हैं। बता दें कि वह टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' के सीजन 10 और नच बलिए 8 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। बिग बॉस से लौटने के बाद वह काफी ख्याति बटोर चुकी हैं।

View this post on Instagram

#Nazar

A post shared by Gul Khan (@gulenaghmakhan) on

इस टीवी शो का है वीडियो

बता दें कि मोना इन दिनों टीवी शो 'नजर' में काम कर रही हैं। इसमें वह एक डायन की भूमिका अदा कर रही हैं। ये वीडियो इसी शो के एक सीन का है। इसमें वह बाथ टब में बैठी हुई हैं और पहले तो वह दूसरे किरदार से सवाल जवाब कर रही हैं। इसके बाद उसे अपनी लम्बी चोटी से डराते हुए भी नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फैंस भी इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। दर्शक इस शो को भी काफी अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ हॉट फोटोज शेयर किया था। उन तस्वीरों वह बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।

इन स्टार्स के साथ कर चुकी हैं काम

मोनालिसा भोजपुरी के कई स्टार्स पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह किसी भी भोजपुरी फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं।

Updated on:
07 Oct 2018 08:25 pm
Published on:
07 Oct 2018 08:25 pm