टॉलीवुड

शादी के बाद पहली बार यहां स्पॉट हुए नागा चैतन्य और शोभिता, तस्वीरें वायरल

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी 4 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद कपल को आंध्र प्रदेश के श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में देखा गया…

2 min read
Dec 06, 2024
Naga Chaitanya and Shobhita Dhulipala

Naga Chaitanya-Shobhita Dhulipala: साउथ स्टार नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के साथ भारतीय परम्परा अनुसार 4 दिसंबर को बड़े धूमधाम से शादी की। जिसके बाद नवविवाहित जोड़े को हाल ही में आंध्र प्रदेश में श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर देखा गया।

Naga-Chaitanya-and-Nagarjun

रिपोर्ट्स की मानें तो कपल नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। शादी के बाद यह उनकी पहली मंदिर यात्रा थी। जोड़े के साथ तेलुगू मेगास्टार और नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन भी थे।

पीले रंग की साड़ी में दिखीं शोभिता धुलिपाला

इस यात्रा के दौरान नागा चैतन्य ने पारंपरिक सफेद पंचा पहना था, जबकि शोभिता धुलिपाला ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। नागार्जुन कुर्ता पायजामा पहने थे। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी हैदराबाद में एक भव्य समारोह में हुई। इस समारोह में तेलुगू इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

नागा चैतन्य ने अपने दादा, महान अक्किनेनी नागेश्वर राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विवाह समारोह में पारंपरिक पोशाक 'पंचा' पहना था, जो उनके दादा की चिरस्थायी शैली की याद दिलाती है।

क्या होता है राता सेरेमनी?

शोभिता धुलिपाला ने ‘राता सेरेमनी’ के लिए अपनी मां और दादी के पारंपरिक आभूषण भी पहने थे। बता दें कि राता सेरेमनी कई तेलुगू परंपराओं में से एक महत्वपूर्ण विवाह-पूर्व अनुष्ठान है। यह दुल्हन के विवाह से पहले का एक महत्वपूर्ण समारोह है। इस आयोजन के दौरान, आम, जामुन और जम्मी के पेड़ों के पत्तों के साथ एक बांस की छड़ी लगाई जाती है, जिसकी फिर पंच लौह, नवरत्न (नौ रत्न) और नवधान्य (नौ अनाज) जैसी पवित्र सामग्रियों से पूजा की जाती है।

Marriage-of-Naga-Chaitanya-and-Shobhita-Dhulipala

इस परंपरा में एक पवित्र पोटली (थैला) को खंभे से बांधा जाता है, और पंच भूत (पांच तत्व) और सभी आठ दिशाओं के देवताओं से प्रार्थना की जाती है। माना जाता है कि यह अनुष्ठान विवाहित जीवन में प्रवेश करने से पहले दुल्हन को शुद्ध करने और आशीर्वाद देने के लिए किया जाता है।

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि अभिनेत्री ने अपनी मां और दादी के आभूषण पहने थे, जिससे यह अभिनेत्री के लिए और भी खास हो गया।

नागा चैतन्य ने पहले अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से 2017 में शादी की थी। 4 साल बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया था।

Published on:
06 Dec 2024 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर