टॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश, शाहरुख से लेकर रजनीकांत तक ये सेलेब्स हुए शामिल, देखें फोटोज

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन आज यानी 9 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था। कपल ने चेन्नई के नजदीक महाबलिपुरम में शादी रचाई। यहां एक रिसॉर्ट भी बुक किया गया है। बताया जा रहा है कि यहां शादी की रस्में धूमधाम से की जा रही हैं। खबरों की मानें तो किंग खान यानी शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत और बोनी कपूर तक शादी में पहुंचे हैं।

2 min read
Nayantara and Vignesh tied the knot these celebs joined the marriage
Nayantara and Vignesh tied the knot these celebs joined the marriage

हाल ही में ये जोड़ा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम स्टालिन को शादी का निमंत्रण देने पहुंचा था। शादी के बाद 10 जून को कपल रिसेप्शन पार्टी देगा। इसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। इनमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हैं। सेलेब्स के अलावा कई कई बड़े चेहरे भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

वहीं शादी से पहले विग्नेश ने होने वाली पत्नी नयनतारा के लिए खास पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर की। शिवन ने कुछ थ्रो बैक तस्वीरे शेयर की हैं। इसमें दोनों बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे हैं।

हाल ही में ये जोड़ा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम स्टालिन को शादी का निमंत्रण देने पहुंचा था। नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। उन्होंने नोडिगल, कोलाइथुरकालम, जय सिम्हा, और कोको जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, विग्नेश शिवन एक फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर, राइटर और एक्टर हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल फिल्म नानुम राउडी धान के सेट पर हुई थी। विग्नेश इस फिल्म के डायरेक्टर थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल बैठे।

साल 2016 में दोनों ने एक अवॉर्ड फंक्शन में अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। नयनतारा ने बीते साल ही एक टीवी शो पर अपने लिव-इन पार्टनर विग्नेश शिवन से सगाई की पुष्टि की थी। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में भी बात की। कपल ने 25 मार्च 2021 को सगाई की थी। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस नयनतारा और विग्नेश की शादी की इंतजार कर रहे हैं। खैर अब लंबे इंतजार के बाद अब दोनों शादी करने वाले हैं।

Updated on:
09 Jun 2022 11:31 am
Published on:
09 Jun 2022 11:15 am