टॉलीवुड

क्रिटिक ने भगवान राम-सीता पर की ऐसी टिप्पणी, पुलिस ने निकाला प्रदेश से बाहर, जानें क्या है मामला

महेश काठी ने एक हफ्ते पहले टीवी डिबेट शो के दौरान भगवान राम-सीता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 1:11 PM IST
Mahesh Kathi
Mahesh Kathi

एक फिल्म क्रिटिक को धार्मिक ग्रन्थ रामायण पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उनको प्रदेश से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। मामला तेलंगाना का है। दरअसल कंट्रोवर्सियल तेलुगू फिल्म क्रिटिक काठी महेश पर भगवान राम-सीता पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। इस पर पुलिस ने उनको 6 महीने के लिए हैदराबाद से बाहर कर दिया है।

हैदराबाद में प्रवेश किया तो क्राइम समझा जाएगा:
तेलंगाना के डीजीपी एम. महेंद्र रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अगर काठी ने हैदराबाद में प्रवेश किया तो इसे क्राइम समझा जाएगा। हैदराबाद में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ अलग से केस दर्ज किया जाएगा। अगर उन्होंने ऐसा करने का प्रयास किया तो उन्हें 3 साल की जेल भी हो सकती है।

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में छोड़ा:
पुलिस का कहना है कि काठी को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में उनके पैतृक स्थान पर छोड़ा जाएगा। कानून व्यवस्था की किसी भी समस्या से बचने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। भगवान राम-सीता पर टिप्पणी के खिलाफ हिंदू धार्मिक नेताओं ने सोमवार को महेश काठी के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

राज्य से भी किया जा सकता है बाहर:
डीजीपी का कहना है कि फिलहाल महेश काठी को हैदराबाद से ही बाहर किया गया है। उन्हेें राज्य से बाहर करना है या नहीं, इसका फैसला बादइ में यिा जाएगा।

डिबेट के दौरान की थी टिप्पणी:
दरआल महेश काठी ने एक हफ्ते पहले टीवी डिबेट शो के दौरान भगवान राम-सीता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। आपत्तिजनक टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें 2 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने विभिन्न संगठनों से मिली शिकायतों पर काठी के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए। धार्मिक संगठनों में काठी के खिलाफ काफी आक्रोश है।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा