टॉलीवुड

Allu Arjun: एक गलती पर पुलिस ने दर्ज किया अल्लू अर्जुन पर केस, जानिए एक्टर ने क्या दी सफाई

Allu Arjun: YSRCP विधायक सिंगारेड्डी रविंचद्र किशोर रेड्डी के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन समर्थन दिखाने के लिए अल्लू अर्जुन विधायक के घर पहुंचे थे। वहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
May 13, 2024
कानूनी पचड़े में पड़ गए अल्लू अर्जुन

Allu Arjun: हाल ही में एक गलती के कारण अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं। शनिवार को टॉलीवुड एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 11 मई को वो आंध्र प्रदेश के नंदयाल पहुंचे हुए थे। अपने दोस्त और विधायक सिल्पा रवि के घर भी गए।

कानूनी पचड़े में पड़ गए Allu Arjun

सिल्पा रवि के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपना समर्थन दिखाने के लिए अल्लू अर्जुन विधायक के घर पहुंचे थे। एक्टर के आने के बाद विधायक के घर बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग अल्लू अर्जुन को देखने के लिए परेशान हो गए। एक्टर अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी, सिल्पा रवि और विधायक के परिवार के सदस्यों के साथ बालकनी में फैंस से मिले।

दर्ज हुआ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

अल्लू अर्जुन ने बालकनी से हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन किया। मौके पर इकठ्ठा लोग जोर-जोर से पुष्पा-पुष्पा के नारे लगा रहे थे। दोस्त के लिए प्रचार करने के एक दिन बाद सिल्पा रवि और अल्लू अर्जुन के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस शिकायत में कहा गया कि सिल्पा रवि चंद्रा ने अनुमति के बिना अल्लू अर्जुन को घर बुलाया। यह जानते हुए कि इससे आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा।

अल्लू अर्जुन ने डाला वोट

हैदराबाद के जुबली हिल्स में अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बात करने के बाद उन्होंने वोटिंग की। उन्होंने बताया कि नंदयाला की उनकी विजिट पूरी तरह से अपने दोस्त की चुनाव में सक्सेस विश करने के लिए थी। जब राजनीति में उनकी एंट्री के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'नहीं।'

Also Read
View All

अगली खबर