टॉलीवुड

Animal का बजट नहीं जितना उससे ज्यादा ‘Salaar’ के लिए प्रभास ने ली फीस, बाकी सितारों ने इतना किया चार्ज

Salaar Prabhas Actors Fees: जानें प्रभास समेत ‘सालार’ के एक्टर्स को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है। वैसे सालार के लिए प्रभास की फीस जबरदस्त चर्चा में है।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2023, 10:59 AM IST
_prabhas_charged_more_fees_for_salaar_than_the_budget_of_film_animal_know_how_much_he_charged.jpg
Salaar Actors Fees: सालार के लिए प्रभास को मिली है इतनी फीस

Salaar Prabhas Actors Fees: प्रभास की आने वाली फिल्म 'सालार' का रिलीज दिन 22 दिसंबर को है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के साथ मुकाबला करना है। 'सालार' का निर्देशक केजीएफ फेम प्रशांत नील ने किया है, जबकि 'डंकी' का निर्देशक राजकुमार हिरानी है। साल के अंत में, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और प्रभास के बीच एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। यह तो क्लियर है कि बॉक्स ऑफिस पर चाहे नतीजा जैसा भी हो, लेकिन दर्शकों को इस मुकाबले में एक बेजोड़ मनोरंजन का अनुभव होगा।

जानिए कितनी तगड़ी ली है फीस
हालांकि, इस बीच एक खबर सामने आई है कि प्रभास ने अपनी पैन इंडिया फिल्म 'सालार' के लिए कितनी फीस ली है, यह भी दर्शकों के बीच एक चर्चा का कारण बनी हुई है।फिल्म 'सालार' में प्रभास लार्जर दैन लाइफ का कैरेक्टर करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के बारे में आने वाली रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास ने इस फिल्म के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की फीस ली है।

प्रभास की सैलरी जबरदस्त चर्चा में…
इसके अलावा, फिल्म के प्रॉफिट में उनका हिस्सा भी होगा, जिसमें उनकी फीस का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा शामिल है। वहीं बात करें फिल्म ‘एनिमल’ के बजट की तो संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी बनी फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपये के करीब है। इतना पैसा तो प्रभास ने अपनी फिल्म 'सालार’ के लिए चार्ज किया है। इस तरह सालार के लिए प्रभास की सैलरी जबरदस्त चर्चा में है।

यह भी पढ़ें: Salaar रिलीज से पहले ‘जवान’, ‘डंकी’ और ‘टाइगर 3’ से निकली आगे, प्रभास की फिल्म ने रच दिया महा-इतिहास

इसके अलावा, फिल्म की हीरोइन श्रुति हासन को भी लगभग आठ करोड़ रुपये की फीस मिली है, इसके अलावा, मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को लगभग पांच से छह करोड़ रुपये की फीस मिली है, जबकि जगपति बाबू को चार करोड़ रुपये की फीस मिलने की बात है। पहले भी प्रशांत नील ने 'उग्रम', 'केजीएफ 1' और 'केजीएफ 2' जैसी उत्कृष्ट फिल्में बनाई हैं।

Updated on:
20 Dec 2023, 10:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा