टॉलीवुड

इस बड़ी वजह के चलते ‘बाहुबली’ ने की थी शादी पोस्टपोन, परिवार का दावा 2019 में बनेंगे दूल्हे!

'बाहुबली' के दौरान खबरें थीं की अपने काम को फोकस करने के चलते प्रभास ने करीब 6000 शादी के रिश्ते ठुकराए थे।
2 min read
Oct 28, 2018
prabhas
prabhas

फिल्म 'बाहुबली' एक्टर प्रभास की शादी को लेकर एक बार फिर खबरें जोरों पर हैं। प्रभास की शादी को लेकर पहले चर्चा थी कि वह 'बाहुबली-2' की रिलीज के बाद शादी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसकी वजह उन्होंने 'बाहुबली' के बाद ही 'साहो' मूवी को साइन कर लिया और वह इसकी शूटिंग में बिजी हो गए। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि वह 'साहो' रिलीज के बाद शादी करेंगे।

इस वजह से प्रभास ने की शादी पोस्टपोन:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'प्रभास 2019 में शादी करने जा रहे हैं। उनके परिवार से जुड़े करीबी सूत्र का दावा है कि प्रभास 'बाहुबली' के बाद शादी करने वाले थे लेकिन 'साहो' की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उनका ये भी कहना है कि प्रभास किसी भी चीज से ज्यादा तवज्जो अपने काम को देते हैं। यही वहज है कि वह आज इस मुकाम पर हैं। वहीं उन्हें 'साहो' के लिए बहुत ज्यादा समय और मेहनत देनी थी। ऐसे में प्रभास ने अपनी शादी पोस्टपोन कर दी थी। अब वे साहो के पूरा होने के बाद शादी के बारे में सोचेंगे।'

ठुकराए 6000 शादी के रिश्ते:
'बाहुबली' के दौरान खबरें थीं की अपने काम को फोकस करने के चलते प्रभास ने करीब 6000 शादी के रिश्ते ठुकराए थे। इसके साथ ही ये भी खबरें आ रही थीं की 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान उनके और अनुष्का शेट्टी के लिंकअप की खबरें काफी चर्चा में रहीं। ऐसा इसलिए भी हुआ की दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने सिल्वर स्क्रीन पर खूब पसंद किया। लेकिन दोनों स्टार्स ने हमेशा ही एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया।

प्रभास के साथ 'साहो' में दिखेंगी श्रद्धा कपूर:
प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इसी फिल्म के साथ ही वह साउथ सिनेमा में एंट्री करने जा रही हैं। पहले श्रद्धा के रोल के लिए अनुष्का शेट्टी को लेने की खबर थी। लेकिन बढ़े हुए वजन के कारण वे ये रोल नहीं कर पाईं। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर भी नजर आएंगे।

Published on:
28 Oct 2018 01:50 pm