टॉलीवुड

फिर Viral हुआ प्रिया प्रकाश का वीडियो, नजरों के बाद अब सुरीली आवाज से ढाया कहर!

प्रिया के इस वीडियो में वह लोगों के बीच खड़ी हैं और झूम-झूम कर गाना गा रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 4:57 PM IST
priya prakash
priya prakash

रातों रात स्टार बनने वाली साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से अपनी एक वीडियो के कारण चर्चा के केन्द्र में हैं। उनका पिछला वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में पि्रया प्रकाश अपनी आंखे मारने और भौंहे मटकाने जैसी अदाकारी से नेशनल क्रश बन गई थी। अब फिर से एक बार प्रिया का एक और वीडियो सामने आया है।यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किए जा रहा है। प्रिया के इस वीडियो में वह लोगों के बीच खड़ी हैं और झूम-झूम कर गाना गा रही हैं।

इस दौरान प्रिया, अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ के गाने ‘हवा हवा’ पर डांस करती हुई और जोर-जोर से गाना गाती दिखाई दे रही हैं। प्रिया ने इस मौके पर कांजीवरम की साड़ी भी पहनी हुई है। बता दें, इससे पहले प्रिया का एक ऐड वीडियो भी सामने आया था। प्रिया इस ऐड में फुटबॉल स्टेडियम में बैठी दिखाई दी थीं। वहीं दूसरे वीडियो में प्रिया मेकअप रूम में फिर आंख मारती हुईं नजर आई थीं।

आपको बताते चलें प्रिया उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब वेलेंटाइन डे वीक में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में प्रिया स्कूल के माहोल में ही दिखाई दी थीं। इसमें वह एक स्कूल गर्ल की भूमिका में थीं। वीडियों में प्रिया अपने एक साथी को आंख मारती हुई नजर आ रही थी। यह वीडियो फिल्म ‘ओरू अदाव लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ से जुड़ी थी।


बेटी की शादी की तैयारियों के बीच अनिल कपूर इस एक्ट्रेस के संग हो रहे हैं रोमांटिक, वीडियो हुआ वायरल"

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा