गोद में बैठी हैं तब्बू:
यह मस्ती भरा रोमांटिक वीडियो को खुद फराह खान बना रही हैं। वीडियो में तब्बू, अनिल की गोद में बैठी हैं। वहीं अनिल कपूर, तब्बू के साथ अपनी फिल्म ‘विरासत’ के गाने ‘पायलिया छुनछुन’ की लाइन- कितना मधुर है ये मिलन गुनगुना रहे हैं। इन गाने के दौरान तब्बू अनिल कपूर के चेहरे को हाथों में लेती है तो फराह खान कहती है, 'तेरा चेहरा ही नहीं दिख रहा।' तो वहीं अनिल कह रहे हैं, 'मेरा मुंह मत तोड़ देना।' इस वीडियो में फराह का चहेरा नहीं दिखाई दे रहा है बस उनकी हंसी सुनाई दे रही है क्योंकि वह दोनों का वीडियो बना रही हैं।