2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये 10 बातें सोनम और आनंद को बनाती हैं एक—दूसरे का परफेक्ट मैच

घूमने से लेकर फैशन में है दिलचस्पी

3 min read
Google source verification
sonam kappor and anand

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई के होटल में सात फेरे लेंगी। पूरी दुनिया में अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर सोनम अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ अब अपनी जिंदगी की एक नई पारी शुरू करने वाली हैं। दोनों का अफेयर साल 2015 से है, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में दुनिया को नहीं बताया। हालांकि इंस्टाग्राम पर टाइम टू टाइम शेयर की गई उनकी तस्वीरें उनके दिल का हाल साफ—साफ बयां करती हैं। सोनम और आनंद कई चीजें कॉमन हैं, तभी वो एक—दूसरे को परफेक्ट मैच मानते हैं। तो कौन—सी है वो बातें जो सोनम और आनंद को बनाती हैं एक—दूसरे के लिए दीवाना आइए जानते हैं।

sonam kappor and anand

सोनम बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वहीं आनंद आहूजा एक बिजनेसमैन हैं। दोनों को ही फैशन से बहुत लगाव है। इसलिए इनके पास ढ़ेरों मंहगी घड़ियां, जूते और डिजाइन ड्रेसेस हैं।

sonam kappor and anand

आनंद Bhane नामक पॉपुलर क्लोथ कंपनी के मालिक हैं। उन्हें ड्रेसिंग के संबंधित काफी नॉलेज है। वहीं सोनम भी ड्रेसिंग के मामले में सबसे अलग रहती हैं। रेड कारपेट से लेकर अवार्ड शो तक सभी जगह सोनम ने अपना जलवा बिखेरा है। यूथ जनरेशन के लिए वो एक स्टायल आइकॉन हैं।

sonam kappor and anand

दोनों को फैशन के अलावा घूमना भी काफी पसंद हैं। दोनों पहली बार यूके घूमने गए थे। बाद में वे यूएस, पेरिस एवं अन्य देशों में भी गए हैं।

sonam kappor and anand

सोनम और आहूजा को सोशल नेटवर्किंग साइट पर लेटेस्ट फोटोज डालने का भी बहुत शौक है। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। साल 2015 में इन दोनों ने एक—दूसरे की अपियरेंस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

sonam kappor and anand

दोनों को अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बताना पसंद नहीं है। इसलिए इन्होंने दोनों ने अपने अफेयर की खबर भी लोगों से छिपाई थी। मगर बाद में शादी तय होने पर उन्होंने इसका खुलासा किया था।

sonam kappor and anand

सोनम और आनंद में अंडरस्टैंडिंग की क्वालिटी भी काफी मैच करती है। दोनों ही समझदारी से अपने रिश्ते को निभाने में यकीन करते हैं। उन्हें दूसरों का इसमें हस्तक्षेप पसंद नहीं है।

sonam kappor and anand

सोनम और आनंद स्वभाव में काफी खुले दिमाग वाले हैं। ये बेबाक तरीके से अपनी राय रखते हैं। सोनम को तो कई बार गंभीर मुद्दों पर भी स्पष्ट राय देते हुए देखा गया है।

sonam kappor and anand

दोनों ही लोग अपनी फील्ड के मास्टर्स हैं। वे अपने—अपने कार्य में हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। फिर चाहे वो एक्टिंग हो या बिजनेस। दोनों अपना एक वजूद कायम कर चुके हैं।

sonam kappor and anand

दोनों को रॉयल लाइफ जीना पसंद हैं। हालांकि वे मन से ग्राउंडेड हैं। उन्हें अपनी जिंदगी खुलकर जीना अच्छा लगता है। इसीलिए वो अक्सर घूमते रहते हैं। दोनों काफी व्यस्त होने के बावजूद भी एक—दूसरे के लिए समय निकाल देते है।