टॉलीवुड

‘Pushpa 2’ रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना ने खोले अपनी फिटनेस के राज, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया डेली रूटीन

Rashmika Mandanna Daily Routine: रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में फिटनेस रूटीन का वीडियो शेयर किया। एक्ट्रेस ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि उन्होंने 100 किलोग्राम की डेडलिफ्ट पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्ट्रग्राम पोस्ट में शूटिंग के साथ और भी एडवेंचर करते हुए फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।

2 min read
May 01, 2024
रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna Daily Routine: रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस का राज शेयर किया है। रश्मिका मंदाना ने एक्ट्रेस ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि उन्होंने 100 किलोग्राम की डेडलिफ्ट पूरी कर ली है।इसके साथ रश्मिका ने अपने फैंस के साथ मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने डेली रूटीन और शूटिंग शेड्यूल की एक झलक दिखाई।

रश्मिका मंदाना ने फैंस को बताया अपना फिटनेस रूटीन 

उन्होंने वीडियो में लिखा, ''डियर डायरी, इतनी देर तक शूटिंग कर रही हूं, मुझे नहीं पता कि कहां से शुरू करूं। रात की शूटिंग के बाद सुबह 8 बजे अपने कमरे में वापस आई, खाना खाया, लेकिन नींद ही नहीं आई। इसलिए, मैंने एक किताब पढ़ी और दोपहर 12 बजे के आसपास बिस्तर पर चली गई। शाम को 6 बजे उठी, कुछ कार्डियो करना चाहती थी, लेकिन मन नहीं लगा। इसके बजाय, मैंने फोन पर कुछ काम किया और एक किताब पढ़ी। इस बीच, मुझे भूख लगी और मैंने कुछ स्नैक्स खाए। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "रात के लगभग 1 बजे, मैं वर्कआउट के लिए गई। आज 100 किलो की डेडलिफ्ट की। एक शक्तिशाली जानवर की तरह महसूस हुआ। इसके अलावा, मैंने वहां रहते हुए एक फिल्म भी देखी।”

रश्मिका मंदाना ने किया शूटिंग


रश्मिका मंदाना लिखा, “अब मेरे घुटने को भी आराम मिल गया, इसलिए मैं फिर से दौड़ी और कमरे में आई, खाना खाया और शूटिंग के लिए निकल पड़ी। धनुष सर, शेखर सर, निकेत और कुबेर टीम के साथ शूटिंग करना बहुत मजेदार है। आज 30 तारीख है, और सुबह के 7 बजे हैं, नींद आने का नाम नहीं ले रही है। मेरी नींद का चक्र बहुत गड़बड़ा गया है।''

रश्मिका मंदाना वर्कफ्रंट


रश्मिका मंदाना अपनी अपकमिंग फिल्मों 'पुष्पा 2: द रूल' और 'कुबेर' की रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा, एक्ट्रेस 'द गर्लफ्रेंड', 'छावा', 'रेनबो', 'एनिमल पार्क' और 'डी-51' में दिखेंगी।

Updated on:
01 May 2024 12:28 pm
Published on:
01 May 2024 12:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर