टॉलीवुड

फिर चिट्टी के साथ ऐश्वर्या आएंगी नजर, रिलीज के पहले कमाए 370 करोड़, जानें पूरी डिटेल

'2.0' शंकर के कॅरियर की सबसे छोटी फिल्म है। 2 घंटे 28 मिनट के अनुमोदित रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाण पत्र के साथ सेंसर बोर्ड द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
2 min read
Nov 24, 2018
Rajinikanth 2.0
Rajinikanth 2.0

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म '2.0' ने रिलीज के पहले ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कमाई के मामले में रिकॉर्ड कायम कर सकती है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही लागत का आधे से ज्यादा पैसा कमा लिया है। बता दें रजनी की फिल्म '2.0' 370 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

इतने करोड़ में बिकेगी फिल्म की डिजिटिल राइट्स:
बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए यह कमाई कर डाली है। Lyca Productions ने '2.0' फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ में बेचे हैं। जबकि डिजिटल राइट्स के सभी वर्जन जैसे हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा 60 करोड़ रुपए में बिके हैं। वहीं इसे अभी तक तमिलनाडु और ओवरसीज क्षेत्रों के राइट्स को नहीं बेचा है। लेकिन फिल्म के प्रोड्यूर्स ने इसके नॉर्दन बेल्ट, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स भी बेचे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा करने से फिल्म को काफी फायदा मिलने वाला है।

आइए जानते हैं '2.0' फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन की डिटेल...

सेटलाइट राइट्स: 120 करोड़ रुपए (सभी वर्जन)

डिजिटल राइट्स: 60 करोड़ रुपए (सभी वर्जन)

नॉर्थ बेल्ट राइट्स: 80 करोड़ रुपए

आंध्र प्रदेश/तेलंगाना राइट्स: 70 करोड़ रुपए

कर्नाटक राइट्स: 25 करोड़ रुपए

केरल राइट्स: 15 करोड़ रुपए

कुल इनकम: 370 करोड़ रुपए

ऐश्वर्या एक बार फिर होंगी इस फिल्म का हिस्सा:
बात दें कि '2.0' के फर्स्ट पार्ट में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थीं। वहीं ऐश्वर्या एक बार फिर एक बार फिर इस काहानी का हिस्सा हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की भूमिका इस कहानी का हिस्सा है, लेकिन वह फिल्म में कहीं नजर नहीं आएगा। रजनीकांत के अलावा अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Published on:
24 Nov 2018 04:18 pm