टॉलीवुड

फिल्म 2.0 ने रिलीज के पहले ही 200 करोड़ कमाए

फिल्म '2.0' ने रिलीज के पहले ही 200 करोड़ कमाए...
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2017, 4:52 PM IST
Akshay_Rajnikanth
Akshay_Rajnikanth

दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की जोड़ी वाली फिल्म 2.0 ने रिलीज के पहले ही करीब 200 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार और रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म'2.0' का ऑडियो हाल ही में लॉन्च किया गया है। फिल्म '2.0' को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में बेहद उत्सुकता है। फिल्म के निर्देशक शंकर ने बताया कि के सेटेलाइट राइट्स 110 करोड़ रुपए में बिक गए हैं। यह अमाउंट फिल्म के तीनों वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगु) का है। बताया जाता है कि इसके अलावा फिल्म के मेकर्स ने '2.0' के थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपए में बेचे हैं यानी कि फिल्म रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का बजट कुल 450 करोड़ रुपए है और यह हिंदुस्तान की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होनी है।

रजनीकांत की आने वाली फिल्म '2.0' का म्यूजिक लॉन्च कर दिया गया है। ये ग्रैंड इवेंट दुबई बुर्ज पार्क में रखा गया था जिसमें फिल्म की टीम ने फैंस के साथ फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया है। इस दौरान वहां रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, फिल्म के डायरेक्टर शंकर और करण जौहर मौजूद थे। सभी ने काफी मस्ती की जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर भी की हैं। इस फिल्म के म्यूजिक का काफी समय से फैंस को इंतजार था ऐसे में सभी सोशल मीडिया पर इसे लेकर सभी काफी उत्साहित हैं जिसके कारण #2Point0AudioLaunch हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार साथ में नजर आने वाले हैं तो ऐसे धमाल का होना तो लाजमी है। इससे पहले फिल्म के कुछ पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें सभी ने काफी पसंद किया हैं।