Rajinikanth Celebrates Grandson Ved Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने नाती वेद कृष्णा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वेद का बर्थडे क्रिकेट थीम पर बेस्ड रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Rajinikanth Celebrates Grandson Ved Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत को अक्सर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ क्वालिटी टाइम एंजॉय करते देखा जाता है। एक्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस वीडियो में रजनीकांत अपने नाती वेद कृष्णा की क्रिकेट-थीम वाली बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।
रजनीकांत की बेटी सौंदर्या का बेटा वेद नौ साल का हो गया है। वेद के बर्थडे सेलिब्रेशन में एक्टर अपनी पत्नी लता के साथ पहुंचे। यह बर्थडे पार्टी क्रिकेट थीम पर बेस्ड थी, जिसमें वेद टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई दिए। वहीं, उसकी मां सौंदर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनी हुई थी।
यह भी पढ़ें: बड़े हादसे का शिकार होने से बची ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, देखें वीडियो
रजनीकांत अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेट्टैयन' में दिखाई देंगे। यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन भी मेन रोल में नजर आएंगे। इसके साथ एक्टर ने हाल ही में लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म कुली की भी घोषणा की थी। इस फिल्म में रजनीकांत और लोकेश पहली बार साथ काम करेंगे।