
ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) और धनुष (Dhanush) के तलाक के फैसले से उनके फैंस हैरान हैं। उन्होंने 2022 में अलग होने का फैसला लिया था। अब उन्होंने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।
जब दोनों ने अलग होने की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गया। यह ऐसी खबर थी जिसने इन्हें पसंद करने वाले सभी लोगों को निराश कर दिया। ये दोनों एक दूसरे से लगभग 2 सालों से अलग रह रहे थे और अब जाकर तलाक लेने का फैसला किया है। अब खबर है कि ऐश्वर्या और धनुष ने हाल ही में चेन्नई फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने धारा 13B के तहत याचिका दायर की है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि धारा 13 बी के तहत दोनों ने चेन्नई कोर्ट में याचिका दायर की है। 13B के तहत पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से तलाक लिया जा सकता है। अलग होने की घोषणा के लगभग दो सालों बाद उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की है। उनके मामले की जल्द ही सुनवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Bollywood News
आपको बता दें कि उनके दो बच्चे हैं यात्रा और लिंगा। दोनों बच्चे धनुष के साथ रहते हैं। उन्हें अपने बेटों के स्कूल इवेंट्स में एक साथ देखा गया था। 17 जनवरी, 2022 को धनुष और ऐश्वर्या ने अलग होने की घोषणा की।