टॉलीवुड

रजनी की फिल्म Petta का मोशन पोस्टर रिलीज, बॉलीवुड का ये स्टार पहली बार दिखेगा साउथ मूवी में

पोस्टर में रजनी काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
Sep 08, 2018
rajinikanth new film petta motion poster release

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत हमेशा ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। रजनी की अधिकतर फिल्में हिट होती हैं। वह इनदिनों वह अपनी एक और आने वाली फिल्म Petta को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म Petta का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। पोस्टर में रजनी काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

हटके होगा रजनी का किरदार:
फिल्म Petta के जारी हुए मोशन पोस्टर में रजनी काफी अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में उनका किरदार एक बार फिर से हटके ओर बिंदास दिखाई दे रहा है। इस मोशन पोस्टर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ये तेजी से वायरल भी हो रहा है। Petta फिल्म कार्तिक शुभराज के निर्देशन में बन रही है। इस मूवी को Thalaivar 165 के उपनाम से भी जाना जा रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि ये रजनीकांत की 165वीं फिल्म है। इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म को लेकर रजनी के साथ उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

नवाजुद्दीन भी फिल्म में आएंगे नजर:
रजनी की फिल्म Petta में बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक रोल प्ले करते नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म से नवाज तमिल मूवी में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। तृषा कृष्णन और सिमरन फिल्म में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। बड़े स्टारों में शुमार विजय सेथुपति भी फिल्म में एक खास रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें

साउथ की फिल्म में दिखेंगे महानायक अमिताभ बच्चन, लीड रोल में होगें ये सुपरस्टार!
Published on:
08 Sept 2018 03:31 pm
Also Read
View All