टॉलीवुड

रजनीकांत ने दिया इशारा, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव! बोले- ‘इलेक्शन का समय है और मैं सांस…’

Rajinikanth: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीखें आ गई हैं और इसी के साथ ही सभी पार्टियों ने मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है। साउथ इंडियन स्टार्स भी चुनाव में उतर रहे हैं। थलाइवा रजनीकांत के भी चुनाव लड़ने की खबरें थीं, अब उन्होंने आगामी आम चुनावों को लेकर एक हिंट दिया है।
2 min read
• •
Mar 21, 2024
Rajinikanth
थलाइवा रजनीकांत

Rajinikanth: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीखें आ गई हैं और इसी के साथ ही सभी पार्टियों ने मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है। साउथ इंडियन स्टार्स भी चुनाव में उतर रहे हैं। थलाइवा रजनीकांत के भी चुनाव लड़ने की खबरें थीं, अब उन्होंने आगामी आम चुनावों को लेकर एक हिंट दिया है।

जब से 2024 शुरू हुआ है तभी से ही साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) के चुनावी समर में उतरने की खबरें आ रही थीं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में इस बारे में एक कमेंट किया है। इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan का फैन है BJP का ये बड़ा नेता, खुलकर की तारीफ, मिल सकता है टिकट


रजनीकांत चेन्नई के वडपलनी में कावेरी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बात की। थलाइवा ने कहा चुनाव का समय है और वो अपना मुंह खोलने तक से घबराते हैं।

टॉलीवुड न्यूज हिंदी में पढ़ें-Tollywood News In Hindi


रजनीकांत ने हंसते हुए कहा- ‘ मैं सच में बिल्कुल भी बोलना नहीं चाहता था, लेकिन मुझसे कुछ शब्द कहने के लिए कहा गया। मैंने पूछा कि क्या कार्यक्रम में कई मीडिया हाउस होंगे। उन्होंने कहा बहुत कम। अब इन सभी कैमरों को देखकर मुझे डर लग रहा है। इलेक्शन का समय है और मैं सांस तक लेने से घबरा रहा हूं।’
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 का असर, 9 मई को नहीं रिलीज होगी Kalki 2898 AD, अब क्या करेंगे प्रभास?


थलाइवा ने कमल हासन (Kamal Haasan) के बारे में भी बात की। उन्होंने हंसते हुए कहा-‘पहले जब पूछा जाता था कि कावेरी अस्पताल कहां है तो लोग कहते थे कि कमल हासन के घर के पास है। अब जब पूछते हैं कि कमल का घर कहां है तो लोग कहते हैं कि कावेरी अस्पताल के पास है। मीडिया के लोग भी… ये सिर्फ बातें हैं। अब ये मत लिख देना कि रजनीकांत कमल के पंगा ले रहे थे।'

रजनीकांत का ये कमेंट अब इंटरनेट पर वायरल है। इससे लोग अटकलें लगा रहे हैं कि शायद वो किसी पार्टी सपोर्ट कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई कमेंट उनकी तरफ से नहीं आया है। यहा सुपरस्टार ने अपनी सेहत के बारे में भी बातें की। उन्होंने बताया कि कई बार वो बीमार पड़े हैं और हर डॉक्टर्स और नर्सेज ने उन्हें ठीक कर दिया। इसके लिए उन्होंने दिल से धन्यवाद भी कहा।

Published on:
21 Mar 2024 12:16 pm
Also Read
View All
‘वो मुझे न मार सकते हैं, न गोली चला सकते हैं’, ‘जेलर 2’ के लिए हां करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रजनीकांत के सामने रखी थी शर्त

रजनीकांत की ‘Jailer 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज, मेकर्स ने OTT को लेकर लिया बड़ा फैसला

‘जेलर 2 में तमन्ना भाटिया के लिए एक गाना रख लीजिए’, रनजीकांत ने डायरेक्टर से की रिक्वेस्ट तो मिला जबरदस्त जवाब

कौन हैं अपेक्षा पोरवाल? साउथ मेगास्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में आईं नजर, कथक डांस की ले चुकीं ट्रेनिंग

एटली ने पत्नी के आउटफिट और अपने कलर पर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोले- मुझे 4 बार हीरो बनने का ऑफर मिला था