टॉलीवुड

पिता चिरंजीवी या वाइफ उपासना, किससे डरते हैं राम चरण? जाने क्या कहा

RRR के बाद ऐक्टर राम चरण के हिंदी फैन्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब फैंस उनके जीवन से जुड़े हर एक चीज को जानना चाहते हैं। हाल ही में उनसे पूछा गया कि वह अपने पिता से ज्यादा डरते हैं या वाइफ उपासना कामिनेनी से? तो चलिए जानते हैं राम चरण ने क्या कहा…
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2022, 3:34 PM IST
Ram Charan is afraid of whom Father Chiranjeevi or Wife Upasana
Ram Charan is afraid of whom Father Chiranjeevi or Wife Upasana

हाल ही में उनसे पूछा गया कि वह अपने पिता से ज्यादा डरते हैं या वाइफ उपासना कामिनेनी से? इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। राम चरण का जवाब सुनकर उनके पिता चिरंजीवी भी खुश हो गए। चिरंजीवी राम चरण की फिल्म में पहले कैमियो कर चुके हैं। यह पहला मौका है जब दोनों साथ में लंबा स्क्रीन टाइम शेयर करेंगे।

राम चरण और चिरंजीवी की फिल्म आचार्या रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में राम चरण से पूछा गया कि वह अपने पिता चिरंजीवी से ज्यादा डरते हैं या पत्नी उपासना से? जिसका बेहद खास तरीके से जवाब दिया हैं राम चरण ने। राम चरण ने इस पर जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि वह वाइफ उपासना से डरते हैं। हालांकि मां सुरेखा से डरते हैं क्योंकि पूरे घर की बॉस हैं।

आगे राम चरण कहते हैं कि- मेरे पिता की यहां तक कि मेरे अंकल (पवन कल्याण) की भी बॉस हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को देखकर सीखे हैं कि अपनी को कैसे ट्रीट करना है और किन बातों से सावधान रहना है। वह अपनी पत्नी के साथ वैसे ही रहते हैं जैसे उनके पिता उनकी मां के साथ रहते हैं।

राम चरण की बात सुनकर उनके पिता मजाक में बोले, अगर मुझसे सीखे हो तो खुश रहोगे।बता दे कि आचार्या 29 अप्रैल को रिलीज हो रही है। उनकी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

Updated on:
26 Apr 2022, 3:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं