Rashmika Vijay wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो चुकी हैं। कपल ने एक दूसरे के नाम अपनी जिंदगी कर दी है। अब से कपल पति-पत्नी हो चुके हैं। इस खबर से दोनों के फैंस बेहद खुश हैं।
Rashmika Vijay wedding: आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका करोड़ों फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते जोड़े, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जिन्हें फैंस प्यार से 'विरोश' (ViRosh) कहते हैं, अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। आज यानी 26 फरवरी 2026 की सुबह उदयपुर के आलीशान 'ITC मोमेंटोस' होटल में इस जोड़े ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में पूरी कीं।
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, विजय और रश्मिका ने सुबह 10 बजकर 10 मिनट के शुभ मुहूर्त पर सात फेरे लिए। यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक दक्षिण भारतीय (तेलुगु) अंदाज में संपन्न हुई। विवाह की शुरुआत गुरुवार सुबह बेहद खास रस्मों के साथ हुई, जिसमें रश्मिका के परिवार ने विजय को नारियल और पान के पत्ते भेंट कर उनका स्वागत किया। मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों के बीच जब इस जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, तो वहां मौजूद मेहमानों ने उन पर फूलों की बारिश कर दी।
भले ही शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इंटरनेट पर 'विरोश' की एक झलक पाने के लिए होड़ मची हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर #ViRoshWedding टॉप ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, फैंस के हाथ अभी तक सिर्फ इंतजार ही लगा है। दरअसल, शादी में प्राइवेसी का इतना सख्त ख्याल रखा गया है कि मेहमानों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर पूरी तरह पाबंदी थी। यही वजह है कि अभी तक कोई भी फोटो या वीडियो लीक नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक यह कपल खुद अपने आधिकारिक हैंडल से शादी की पहली तस्वीर शेयर करेगा।
इस हाई-प्रोफाइल शादी की रौनक बढ़ाने के लिए टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई दिग्गज उदयपुर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए विशेष शुभकामना संदेश ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया है। सुरक्षा के लिहाज से यहां 'थ्री-लेयर' सिक्योरिटी और अंतरराष्ट्रीय बाउंसर्स तैनात किए गए हैं, ताकि शादी की प्राइवेसी में कोई खलल न पड़े।
विजय और रश्मिका की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही खूबसूरत है। 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने वाली यह जोड़ी असल जिंदगी में भी एक हो गई है। लंबे समय तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाने के बाद, आज उन्होंने सात फेरे लेकर अपने प्यार पर मुहर लगा दी है। फैंस अब बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब वे रश्मिका को 'दुल्हन' और विजय को 'दूल्हे' के लिबास में देख पाएंगे।