टॉलीवुड

शाहरुख को दी ब्लॉकबस्टर, अब Salman Khan के साथ मूवी बनाएंगे एटली, ये सुपरस्टार भी होगा साथ

Salman Khan: सलमान खान ने अपनी अकमिंग मूवी के लिए साउथ के बहुत बड़े डायरेक्टर एटली से हाथ मिलाया है। इसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 3:38 PM IST
Feature image

Salman Khan And Atlee Next Movie: फेमस डायरेक्टर एटली ने शाहरुख़ खान को लेकर सुपरहिट फ़िल्म 'जवान' बनाई है। एटली अब सलमान खान को लेकर फ़िल्म बना सकते हैं। कहा जा रहा है कि दो हीरो वाली फिल्म की स्टोरीलाइन और आइडिया सलमान खान को काफी पसंद आया था।

सलमान खान को पसंद आई स्क्रिप्ट

उन्होंने एटली से इसकी स्क्रिप्ट तैयार करके लाने की बात कही थी। कहा जा रहा है कि सलमान को फिल्म की पटकथा बहुत पसंद आई है और उन्होंने इसमें काम करने के लिए हामी भर दी है। सलमान खुद इस फिल्म के लिए कमल हासन से बात कर रहे हैं।

एटली की छठी फिल्म यानी ए6 

यह एटली की छठी फिल्म है। इसलिए इसे ए6 कहा जा रहा है।निर्देशक एटली इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अक्तूबर के महीने से शुरू करना चाहते हैं। निर्माताओं का प्लान है कि पहले इस फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी कर दिया जाए।

कब शूरू होगी शूटिंग

उसके बाद से फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से शुरू की जाए। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है। सलमान खान अभी ए.आर. मुरुगदॉस की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे हैं। ये ईद 2025 में रिलीज होगी। वहीं कमल हासन 'इंडियन 3' और 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे।

Updated on:
3 Sep 2024, 3:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा