नताशा ने टेकऑफ से पहले रनवे की एक झलक भी पोस्ट की। हालांकि तस्वीरों से ये पता नहीं चला है कि उनका बेटा उनके साथ आया है या नहीं। जितनी भी स्टोरी उन्होंने पोस्ट की हैं उनसे ऐसा लग रहा है कि वो अकेले ही भारत आई हैं। नताशा के रिलेशनशिप की बात करें तो नताशा ने जुलाई में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक की घोषणा की थी।