टॉलीवुड

Samantha Akkineni Birthday Special: कभी तंगी की हालत से गुजरने वालीं सामंथा आज हैं करोड़ों की मालकिन

सामंथा अक्किनेनी साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन फिल्मों में आने से पहले वह तंगी का भी सामना कर चुकी हैं।

2 min read
Samantha Akkineni

नई दिल्ली। सामंथा अक्किनेनी का नाम साउथ इंडस्ट्री टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल है। इसके अलावा, वह अपने बोल्ड व बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बहुत ही कम समय में सामंथा ने साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में जन्मीं सामंथा अक्किनेनी आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में हम आज आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

तंग थे हालात
सामंथा के पिता का नाम जोसफ प्रभु है और उनकी मां का नाम निनेट्टे है। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली पढ़ाई ‘हॉली एंजल एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल’, चेन्नई से पूरी की है। साल 2010 में उन्होंने ‘या माया चेस्वे’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। सामंथा की हर साल कम से कम दो से तीन फिल्में रिलीज होती हैं। उनकी फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले सामंथा पार्ट टाइम जॉब करती थीं। तंगी की हालत से निकलने के लिए उन्होंने फिल्मों का रुख किया।

दे चुकी हैं कई सुपरहिट फिल्में
सामंथा अब तक तमिल, मलयालम और तेलुगु में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2013 में उन्हें तेलुगू और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा, उन्हें कई और अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वहीं, उनके नेट वर्थ की बात करें तो खबरों के मुताबिक, सामंथा का साल 2021 का नेट वर्थ 11 मिलियन डॉलर यानि 80 करोड़ रुपए है। उनके पास BMW 3 series, BMW X5 and Jaguar XFR जैसी कई लग्जरी कार हैं।

चैतन्य से रचाई शादी
फिल्मों के अलावा, सामंथा सोशल मीडिया से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। बता दें कि सामंथा अक्किनेनी ने साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे व एक्टर चैतन्य से शादी की। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों हैदराबाद में रहते हैं। एक्ट्रेस को फॉर्मिंग करने का काफी शौक है। इसलिए उन्होंने अपने घर में ही एक बड़ा सा फार्म बनाया हुआ है। जहां वो सब्जियां उगाती हैं।

Published on:
28 Apr 2021 01:49 pm
Also Read
View All