टॉलीवुड

तलाक के 3 साल बाद समांथा ने नागा चैतन्य के करियर पर कसा तंज! बोलीं- सुपरस्टार का बेटा…

Samantha Ruth Prabhu Instagram Post: समांथा रुथ प्रभु का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपने एक्स पति यानी नागा चैतन्य पर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 2:50 PM IST
Samantha Ruth Prabhu react Naga Chaitanya
Samantha Ruth Prabhu react Naga Chaitanya

Samantha Ruth Prabhu React Naga Chaitanya Career: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। उन्होंने जो लिखा है उसे पढ़कर हर किसी को हैरानी हो रही है। समांथा के पोस्ट में साफ-साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने ये सब अपने एक्स पति यानी सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के बारे में लिखा है। उन्होंने जो कहा है उसे पढ़कर फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या बोले और क्या रिएक्ट करें। समांथा ने नागा चैतन्य से साल 2017 में लव मैरिज की थी। उसके बाद दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया। दोनों के इस फैसले से इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। फैंस भी इससे हैरान हो गए थे। अब ऐसे में समांथा ने तलाक के 3 साल बाद कुछ ऐसा कहा जिसे किसी ने सोचा भी नहीं था।

समांथा रुथ प्रभु ने साधा नागा चैतन्य पर निशाना (Samantha Ruth Prabhu Naga Chaitanya Divorce)

,समांथा अक्सर अपने सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने हाल में ही तमिलनाडु की मिनिस्टर कोंडा सुरेखा के बयान पर भी नागा चैतन्य और अपने तलका पर बात की थी। कोंडा सुरेखा ने समांथा और नागा के तलाक पर कहा था कि दोनों के तलाक की वजह बीआरएस प्रेजिडेंट के टी रामा राव हैं।” इसके बाद खूब विवाद हुआ था और फिर कोंडा सुरेखा को माफी मांगनी पड़ी थी अब इसी बीच समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “आज भी बिजनेस में सफल होने वाले कई लोग हैं जिन्हें वो जगह नहीं मिल पाती जिसके वह हकदार होते हैं। एक सुपरस्टार पिता जिसकी लोकप्रियता पर आप ग्यारह फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी इंडस्ट्री में कामय हो सकते हैं। अगर आप एक स्टार किड हैं तो बॉलीवुड के वायुमंडल में आपको किसी संघर्ष की जरूरत नहीं है। आप एक रॉकेट लॉन्च की तरह हमेशा तैयार रहेंगे।” समांथा के इस पोस्ट के बाद फैंस इसे सीधे-सीधे नागा चैतन्य से जोड़ रहे हैं और अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

समांथा के पोस्ट पर फैंस ने किए खूब कमेंट (Samantha Ruth Prabhu Instagram)

एक यूजर ने लिखा, वाह समाथा क्या बात कही है। इनडायरेक्ट अपने एक्स पति पर निशाना साध दिया।“ दूसरे ने लिखा, “क्या आप दोनों के तलाक की असली वजह आपका और उनका करियर था क्या?” तीसरे ने लिखा, समांथा हम सभी दानते हैं कि आपके और अपके एक्स पति में कौन ज्यादा सक्सेसफुल हैं और वो आप ही हैं।” चौथे यूजर ने लिखा, “समांथा तुम और नागा ने लव मैरिज की थी फिर इतनी जल्दी तलाक क्यों किया? क्या आपको अच्छा लगता है वह किसी और से शादी करने जा रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “समांथा आप सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और आपके एक्स पति नागा चैतन्य के बारे में ही बोल रही हैं हम समझ गए हैं।”

Updated on:
8 Oct 2024, 2:50 PM IST
Published on: