टॉलीवुड

सपना चौधरी ‘अखियां का काजल’ छोड़ झूमीं ‘नागिन’ धुन पर, वीडियो वायरल

वह भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म 'बैरी कंगना2' में एक आइटम सॉन्ग करती हुई नजर आई थीं।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 12:42 PM IST
sapna chaudhary
sapna chaudhary

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। सपना 'बिग बॉस' सीजन 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वहां सें आने के बाद उन्होंने कई फिल्में भी साइन की थी। इसमें से वह भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म 'बैरी कंगना2' में एक आइटम सॉन्ग करती हुई नजर आई थीं। इन दिनों सपना का एक बार फिर से डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इनके इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

'नागिन' धुन पर झूमीं

सपना यह डांस वीडियो किसी इवेंट का है। उनका सबसे फेमस सॉन्ग 'अखियां का काजल' बज रहा है और वह अपने इस गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं कि अचानक से 'नागिन' की धुन बजने लगती है और वह उस धुन को पूरी तरह से इंजॉय करती हुई दिखाई देती हैं। इनके इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को सपना ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

सपना ने इन गानों पर भी मचाया धमाल

कुछ दिनों पहले सपना बॉलीवुड फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक आइटम सॉन्ग किया था। इससे उन्होंने फैंस के दिलों को जीत लिया था। साथ ही हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के सॉन्ग 'हम्मा-हम्मा' पर धमाल मचाया था। इसे भी यूजर्स ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था। बता दें कि सपना अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वीडियो और फोटोज शेयर भी करती रहती हैं।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं