टॉलीवुड

सपना चौधरी ने की प्रिया प्रकाश की एक्ट्रेस माधुरी से तुलना।

सपना चौधरी ने एक बातचीत के दौरान प्रिया प्रकाश के EXPRESSIONS की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से तुलना की है
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2018, 11:32 AM IST
sapna chaudhary compares priya prakash madhuri dixit exclusive
sapna chaudhary compares priya prakash madhuri dixit exclusive

हरियाणवी स्टार डांसर सपना चौधरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। आए दिन उनसे जुड़ी कोई ना कोई खबर आती ही रहती है। पहले वो सिर्फ हरियाणा के आस -पास तक ही सिमटी हुई थी लेकिन चर्चित रियलिटी शो BIGG BOSS में आने के बाद अब सपना को लोग पूरे देश में जानते हैं। आज कल उनका एक गाना 'हट जा ताऊ' सोशल मीडिया पर नं 3 पर TREND भी कर रहा है। सपना ने एक EXCLUSIVE INTERVIEW के दौरान हुई बातचीत में इस बारे में में अपनी खुशी भी शेयर की है। उन्होंने इस बारे में अपनी खुशी का इजहार करते हुए बताया- कि गाने को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। साथ ही फिल्म को भी ऐसे ही रिस्पांस की उम्मीद है।

इस EXCLUSIVE INTERVIEW के दौरान उनसे प्रिया प्रकाश के बारे में भी पूछा गया तो सपना चौधरी, प्रिया की तारीफ करते नही थकी उन्होंने बताया कि - "हां मैंने वीडियो देखा है, बहुत ही अच्छे EXPRESSION है। अगर माधुरी जी के बाद मुझे किसी के EXPRESSION पंसद आए तो वो ये है। रियल में बहुत ही प्यारे EXPRESSION थे ।"


इस मौके पर सपना ने ये भी बताया कि- "वो बॉलीवुड में एंट्री किसी रोमांटिक फिल्म के साथ नही बल्कि एक्शन फिल्म के साथ करना चाहती है। उन्हे आमतौर पर लोग डांस के लिए ही जानते हैं लेकिन बॉलीवुड में वो कुछ अलग तरीके की जोनर के फिल्म के साथ डेब्यू करना चाहती हैं।"

गौरतलब है कि बिग बॉस से निकलने के बाद सपना चौधरी का करियर का ग्राफ ऊपर ही चढ़ता जा रहा है। उनके परफॉर्मेंस की डिमांड अब पूरे देश में होने लगी हैं। सपना भी इस मौके को भुनाने में पूरी तरह से लगी हुई हैं। वो आजकल देश के विभिन्न राज्यों में परफार्मेंस दे रही हैं। साथ ही बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए भी काफी मशक्कत कर रही हैं।

Updated on:
18 Feb 2018, 11:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा