टॉलीवुड

सपना चौधरी को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू! मची भगदड़..लाठीचार्ज… 1 शख्स की मौत

मशहूर डांसर सपना चौधरी के एक कार्यक्रम में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 10:23 AM IST
sapna chaudhary dance show bihar begusarai ruckus crowd 1 man died
sapna chaudhary dance show bihar begusarai ruckus crowd 1 man died

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ। शो के दौरान जनता बेकाबू होने लगी और प्रोग्राम में कुर्सियां चलने लगी। पुलिस को लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। हंगामे के कारण 1 व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

ये घटना बिहार के बेगूसराय की है जहां सपना परफॅार्म करने पहुंची थी। दरअसल, वह 11वे भरौल छठ महोत्सव में शिरकत करने पहुंची थी। वहां उनके साथ सुदेश भोसले और हंसराज हंस भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में सपना ने देर रात 12बजे परफॅार्म किया। उनके आते ही दर्शकों में भगदड़ मच गई। सपना चौधरी को करीब से देखने के लिए लोग स्टेज तक आने लगे। जिसके कारण काफी हंगामा हुआ।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महोत्सव में 50,000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। सपना चौधरी ने 2 गाने गाए जिसके बाद तो हालत इतनी खराब हो गई की आयोजकों को कार्यक्रम समाप्त करना पड़ा। साथ ही भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस कारण 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और अब एक व्यक्ति के मरने की खबर सामने आ रही है। मृत युवक का नाम साजन कुमार है और वह बडिया का रहने वाला है।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं