टॉलीवुड

सपना चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी, अपना डांस वीडियो डालकर जीत सकते हैं 50,000 रुपए का ईनाम, जानें पूरी खबर

इस वीडियो में वह अपने मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर थिरकती नजर आ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 9:52 AM IST
sapna choudhary latest dance tutorial win 50,000 rupees cash prize
sapna choudhary latest dance tutorial win 50,000 rupees cash prize

हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी ने जब से सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॅास' में एन्ट्री मारी हैं वह फैेमस हो गई हैं। हर दिन उनसे जुड़ी खास खबरें सामने आ रही हैं। अब डांस टीचर बन गई हैं। जी हां, हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर थिरकती नजर आ रही हैं।

लेकिन इस बार वह डांस कर तो रही हैं पर अपने फैंस को सिखाने के लिए। वीडियो में उन्होंने कहा है कि जो फैंस उनके डांस स्टेप्स को फॅालो कर अपना एक वीडियो बनाएंगे और उसे फैसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करेंगे उन 10 लक्की विनर्स को 50,000 रुपए जीतने का मौका मिलेगा।

बता दें, सपना के इस वीडियो पर 1 दिन में 180,062 व्यूज मिल चुके हैं। उनके चर्चित गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सपना इस गाने पर काफी बार डांस कर चुकी हैं लेकिन हर बार उनके मूव्ज देख फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं।सपना के शानदार डांस मूव्स फैंस कभी भी मिस नहीं करते।

इसके अलावा बता दें हाल में सपना चौधरी कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थीं। सपना ने मीडिया को बताया,'मुझे सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी बहुत अच्छी लगती हैं। मैं प्रियंका और राहुल गांधी से मिलने आई थीं लेकिन उनसे नहीं मिल पाईं। मैं आने वाले समय में उनसे जरूर मिलूंगी।' यह सब देख यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद सपना पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। लेकिन इस पर उन्होंने कहा,' मैं राजनीति में नहीं आऊंगी।' ऐसी खबरें हैं कि सपना आने वाले समय में पार्टी के लिए प्रचार कर सकती हैं।

Updated on:
23 Jun 2018, 9:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा