
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Haryanvi Dancer, Singer Sapna Choudhary) हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर सुर्खियों में आई थी। वहीं अब वह एक और वहज से चर्चा में आई हैं। दरअसल, सपना की प्राइवेट जानाकारी लीक हो गई है। इसके वजह से उनके फैंस काफी नाराज हैं।
हाल ही में सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर उठे विवादों के बीच अब एक फॉर्म सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे उनके कांग्रेस ज्वाइन करने के दौरान का बताया जा रहा है। इस फॉर्म में उनके नाम, उम्र से लेकर उनके घर का पता तक सब कुछ साफ लिखा हुआ। हालांकि कई लोग वायरल हो रहे इस फॉर्म को फेक बता रहे हैं।
फॉर्म में सपना के प्राइवेट इंफॉर्मेशन लीक होने की वजह से उनके फैंस काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि अब लोग उनके घर का पता मिलने की वजह से उन्हें परेशान करेंगे।