टॉलीवुड

Sapna Choudhary ने बताया कैसा रहा साल 2020, कहा- मैं हारी, अंदर से टूटी और..

सपना चौधरी ने साल 2020 को यूं कहा अलविदा साल 2020 का सफर फैंस से किया साझा सपना का पोस्ट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
2 min read
Jan 02, 2021
Sapna Choudhary
Sapna Choudhary

नई दिल्ली | हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के लिए साल 2020 बेहद खास रहा है। इस साल उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि सपना ने जब तक अपने बेटे की तस्वीर नहीं दिखाई फैंस तरह-तरह की बातें करने लगे। इसके अलावा उनकी शादी को लेकर भी कई तरह की अफवाहें उड़ी थी जिसे लेकर सपना काफी परेशान रही थीं। अब सपना ने नए साल पर अपनी तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसी बात कही है कि फैंस कई तरह के कयास लगाने लगे हैं।

दरअसल, सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो देसी लुक में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने साल 2020 में हुए अपनी मुश्किलों को लेकर कुछ शानदार लाइन्स लिखी हैं। सपना ने लिखा- इस साल, मैं हारी, मैं जीती, मैं रोई, मैं मुस्कुराई, मैं अंदर से टूटी गयी. लेकिन फिर भी मैं दोबारा उठकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए तैयार हो गई। सपना ने अपने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्होंने साल 2020 में कई सारी मुसीबतों का सामना किया लेकिन फिर भी वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

मां बनने के बाद सपना फिर से अपने पुराने अवतार में वापस आ चुकी हैं। उनकी फिटनेस देखकर फैंस भी हैरान हैं। सपना ने अपने इस पोस्ट के जरिए बता दिया है कि भले ही वो अब एक पत्नी और मां भी हैं लेकिन अपने करियर पर वो बखूबी ध्यान देंगी। सपना ने साल 2021 का बड़ी खुशी के साथ स्वागत किया है। उन्होंने फैंस को भी नए साल की बधाई दी है। सपना के पोस्ट पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि सपना ने साल 2019 में दिसंबर महीने में वीर साहू से शादी की थी।

Published on:
02 Jan 2021 07:06 pm