
नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ( Mahesh Babu ) की फिल्म 'सरिलरु नीकेवरु' ( Sarileru Nikevaru ) का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी हैं। फिल्म वर्ल्ड वाइ़ड बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। सरिलरु नीकेवरु इस साल की पहली ऐसी तेलगु फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये का आंकडा़ छू लिया है।
सरिलरु नीकेवरु का वर्ल्ड वाइड क्लेकशन 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 45.70 करोड़, दूसरे दिन 45.70 करोड़, सोमवार को 10.70 करोड़, मंगलवार को 12.60 करोड़, बुधवार को 13 करोड़ और गुरूवार को लगभग 5 करोड़ का बिजनेस किया।
इस लिहाज से फिल्म ने महज 7 दिनों में 150 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई कर ली थी। हालांकि इनमें से कुछ आंकड़ो की पुष्टि होना बाकी है। सरिलरु नीकेवेरु फिल्म अनिल सनकारा, दिल राजू और महेश बाबू के बैनर एके एंटरटेनमेंट्स और जीएमबी एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर बनाई गई है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है।
ये फिल्म सुपरस्टार महेश के करियर की 26 वीं फिल्म हैं। जिसके चलते उन्हें 'ब्लॉकबस्टर का किंग भी कहा जाता हैं। सरिलरु नीकेवेरु फिल्म के सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है। महेश बाबू ने अपने स्टारडम और परफॉर्मेंस की बदौलत फिल्म में नई जान फूंकी है। जबकि रश्मिका, संगीता और अन्य कलाकारों ने अपने कॉमिक किरदारों से फैन्स को प्रभावित किया है।