टॉलीवुड

मिर्जापुर फिल्म में ‘मास्टरबेशन’ सीन को लेकर चर्चा में आईं श्वेता त्रिपाठी के आए ऐसे दिन अब करेंगी सर्कस!

श्वेता त्रिपाठी फिल्म 'मिर्जापुर' से काफी चर्चा में आई थीं।  
2 min read
Feb 05, 2019
Shweta Tripathi
Shweta Tripathi

एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी फिल्म 'मिर्जापुर' से काफी चर्चा में आई थीं। इस फिल्म में वह 'मास्टरबेशन' के एक सीन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बॉलीवुड के बाद अब वह पहली बार तमिल फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि तमिल फिल्म 'मेहंदी सर्कस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए वह सर्कस के वास्तविक कलाकारों के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।

फिल्म में अभिनेत्री 'मेहंदी' नाम की भूमिका में हैं। इस रोमांटिक फिल्म में वह सर्कस कलाकार के तौर पर नजर आएंगी। श्वेता ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अपनी पहली तमिल फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। सर्कस के वास्तविक कलाकारों के साथ प्रशिक्षण का अच्छा अनुभव रहा। मुझे हमेशा से किताबों व शो के जरिए जानकारी रही है कि सर्कस कलाकारों का जीवन आसान नहीं होता, लेकिन उनके साथ समय बिताने व उनसे सीखने से मुझे एहसास हुआ कि वे कितनी मेहनत करते हैं और किस प्रकार लगातार जिंदगी और मौत के बीच में झूलते रहते हैं।'

इसी इंटरव्यू में श्वेता आगे कहती हैं, 'उनके पास उस प्रकार के सुरक्षा उपकरण भी नहीं होते जो कि अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के पास होते हैं, लेकिन उनका धैर्य प्रेरणादायक होता है।'

Updated on:
05 Feb 2019 05:37 pm
Published on:
05 Feb 2019 05:37 pm