Silk Smitha: सिल्क स्मिता 80 में साउथ की एक ऐसी एक्ट्रेस बन गई थीं, जिनको देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में उमड़ पड़ते थे।
Silk Smitha Death Anniversary: साल 2011 में आई विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' हिट रही थी। इस फिल्म में विद्या बालन ने एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का किरदार किया था। सिर्फ 35 साल की उम्र में दुनिया छोड़ देने वाली सिल्क की आज पुण्यतिथि है। आज ही की तारीख, 23 सितंबर को साल 1996 में संदिग्ध परिस्थितियों में उन्होंने सुसाइड कर लिया था। सिल्क की लोगों के बीच क्या दीवानगी थी, इसके कई किस्से हैं। एक किस्सा उनके खाए सेब से भी जुड़ा है।
एक लाख में बिका सिल्क का काटा सेब
सिल्क स्मिता की शोहरत 80 के दशक में उरूज पर थी। एक मौका ऐसा भी आया जब उनके दांत से काटे हुए सेब की नीलामी की गई। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिल्क स्मिता एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अभिनेत्री ने ब्रेक के दौरान एक सेब थोड़ा खाकर उसे रख दिया। शूट पर मौजूद एक शख्स की नजर एक्ट्रेस के इस आधे खाए हुए सेब पर पड़ी और उसे उठा लिया।
इस शख्स ने एक्ट्रेस के दांतों से काटे हुए सेब की नीलामी का ऐलान कर दिया। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिल्क के एक चाहने वाले ने उनके काटे हुए सेव को उस वक्त एक लाख रुपए में खरीदा था। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिलती है।
फिल्मों में आने के बाद मिला सिल्क नाम
सिल्क स्मिता का नाम फिल्मों में आने से पहले विजयलक्ष्मी था। सिल्क नाम उनको फिल्मों में आने के बाद मिला जिससे उन्हें शोहरत मिली। वो 80 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी गईं। 200 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने आयटम सॉन्ग या छोटे रोल किए। उनके कुछ सीन ही फिल्म की सफलता की गांरटी की तरह देखे जाते थे। सिल्क निजी जिंदगी में भी अपने रिश्तों के चलते लगातार चर्चा में रहीं। जो उनके फिल्मों में आने से मौत पर जारी रहा।
यह भी पढ़ें: सामंथा सलमान खान के साथ करने जा रहीं हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू...? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब