4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामंथा सलमान खान के साथ करने जा रहीं हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू…? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब

Samantha Ruth Prabhu: ऐसी चर्चा है कि करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म में सलमान खान और सामंथा साथ नजर आएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 20 Sep 2023, 1:53 PM IST

samantha salman khan

सामंथा रुथ प्रभु और सलमान खान।

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी सेहत के चलते फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने काम से एक साल का ब्रेक ले रखा है। इस बीच चर्चा चल रही है कि सामंथा जल्दी ही करण जौहर के साथ फिल्म करने वाली हैं। उनकी इस हिन्दी डेब्यू में हीरो सलमान खान होंगे। सलमान खान और करण जौहर के साथ फिल्म करने की सच्चाई का खुलासा सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान किया है।

इंस्टाग्राम लाइव सेशन में सामंथा ने कहा, मेरा अगला प्रोजेक्ट वास्तव में तय नहीं है। अभी किसी नई फिल्म का प्लान नहीं है। मैं अपने आने वाले प्रोजेक्ट को चुनने से पहले ज्यादा समझदार होना चाहती हूं। मैं अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर कुछ मुश्किल रोल करने की ओर देख रही हूं। जब तक मुझे उस तरह की भूमिका नहीं मिलती, मुझे लगता है कि फिल्मों से दूर ही ठीक हूं। ऐसे में आप समझ लीजिए कि मैं करण जौहर या सलमान के साथ फिल्म नहीं कर रही हूं।

यह भी पढ़ें: एक्टर विजय एंटनी पर टूटा दुखों का पहाड़, फंदे से लटकती मिली 16 साल की बेटी की लाश

सामंथा ऑटो इम्यून डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। पिछले साल उनकी इस बीमारी का पता चला था। ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद को ज्यादा समय देने और बीमारी से बाहर आने के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन