टॉलीवुड

जब पंजाबी एक्ट्रेस सिमरन कौर ने पकड़ लिया सांप, वीडियो हुआ वायरल

जब पंजाबी एक्ट्रेस सिमरन कौर ने पकड़ लिया सांप, वीडियो हुआ वायरल
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 11:32 AM IST
simran kaur mundi
simran kaur mundi

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस 29 वर्षीय सिमरन कौर मुंडी जाना पहचाना नाम हैं। साल 2008 में वह मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब पा चुकी हैं। इससे उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं रही है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। सभी फैंस जानते हैं कि वह एक्टिंग में कितनी माहिर हैं। साथ ही वह खतरों की खिलाड़ी भी हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें उन्होंने सांप पकड़ रखा है।

वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है

सिमरन ने खुद इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में यह भी बताया कि 'इस पुराने वीडियो में सांप उन्हें कांटने वाला था।' वीडियो में एक्ट्रेस के गले में जहरीला सांप लपटा हुआ नजर आ रहा है सपेरे ने उसका मुंह पकड़ कर रखा है लेकिन कुछ देर बाद वह एक्ट्रेस को सांप को पकड़ा देता देता है। तभी सांप उनकी तरफ लपक कर उन्हें काटने ही वाला होता है कि सपेरा उसे अपनी ओर खींच लेता है। इससे सांप उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाता है। कुछ भी हो एक्ट्रेस का यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

सिमरन मॉडल से बनीं एक्ट्रेस

सिमरन मॉडल से बनी थीं एक्ट्रेस । उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 2011 में मूवी 'जो हम चाहें' से की थी। बता दें कि उन्होंने साल2013 में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ उनकी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' सुपरहिट साबित हुई थी। गौरतलब है कि सिमरन तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा