27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दस का दम‘ में सलमान के साथ दिखेगा साउथ का ये सुपरस्टार, ​करता है ​तमिल के बिग बॉस को होस्ट

लंबे समय बाद पर टीवी पर वापसी करने वाला शो ‘दस का दम‘ भी अपना कमाल नहीं दिखा पा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 13 Jul 2018, 11:11 AM IST

salman khan

salman khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के किस्मत के सितारे इनदिनों उनका साथ नहीं दे रहे हैं। हाल में रिलीज उनकी फिल्मी 'रेस 3' बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं अब लंबे समय बाद पर टीवी पर वापसी करने वाला उनका शो ‘दस का दम‘ भी अपना कमाल नहीं दिखा पा रहा है। लगातार टीआरपी की लिस्ट से बाहर होते इस शो को बेहतर बनाने के लिए निर्माता काफी मेहनत कर रहे हैं।

एक एपिसोड में एंट्री होगी इस सुपरस्टार की:
खबरों की मानें तो इस शो की गिरती टीआरपी के चलते होस्ट समलान खान और निर्माता काफी परेशान हैं। वो इसे हिट करने के लिए कोई न कोई जुगाड़ में लगे हैं। इसी बीच खबरें आ रहीं हैं कि शो के एक एपिसोड साउथ सुपरस्टार की एंट्री होगी। बता दें कि ये साउथ सुपरस्टार कमल हासन हैं। सलमान और कमल हासन के फैन्स के लिए ये नजार काफी दिलचस्प होगा। खबरों की मानें तो कमल हासन इस शो पर अपनी नई फिल्म ‘विश्वरुपम 2’ के प्रमोशन के लिए आएंगे। वहीं ये ऐसा पहली बार होगा जब दोनों स्टार एक साथ होंगे।

सलमान ने किया था कमल का सपोर्ट:
बता दें कि साल 2013 में जब कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरुपम’ रिलीज होने वाली थी उस वक्त वह अपनी फिल्म को लेकर काफी विवादों में घिरे थे। उस वक्त पूर देशभर में कमल की फिल्म को बैन करने की मांग की जाने लगी थी। इसी दौरान सलमान खान ने कमल हासन के लिए स्टैंड लिया और फैंस से अपील की वह इस फिल्म को जरुर देंखे।

कमल हासन होस्ट करते हैं बिग बॉस तमिल को :
जिस तरह सलमान हिंदी में बिग बॉस को होस्ट कर इसका चेहरा बन चुके हैं। ठीक वैसे ही तमिल बिग बॉस को कमल हासन होस्ट करते नजर आते हैं। बिग बॉस (तमिल) के घर में हो रहे विवादों की वजह से यह शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कमल के ‘दस का दम‘ में आने की बात की जाए तो वो 16 जुलाई को इसके लिए शूटिंग करने वाले है।







बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग