टॉलीवुड

Surgical Strike 2: साउथ स्टार्स ने कहा शुरू हम नहीं करते लेकिन अंत ऐसे ही करते हैं…

कमल हासन, काजल अग्रवाल, तमन्ना भाटिया से लेकर एसएस राजामौली तक ने सोशल मीडिया पर बधार्इ दी है।
2 min read
Feb 26, 2019
Kamal Haasan Actor Suresh Gopi samantha akkineni
Kamal Haasan Actor Suresh Gopi samantha akkineni

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर सभी के अंदर आज भी गुस्सा भरा हुआ है। इस हमले में भारत के करीब 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। वहीं अब भारत ने भी पाकिस्तान को उन्हीं के तरीके से जवाब दिया। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया। बीती रात यानी 25 फरवरी को भारतीय वासुसेना के विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को तड़के करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने LoC पार कर PoK में स्ट्राइक की। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर मैसेज किए। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की तारीफ की। आइए जानते हैं साउथ स्टार्स ने क्या कहा...

साउथ सुपरस्टार कमल हासल ने एक ट्वीट में कहा, 'देश को अपने वीरों पर गर्व है। पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर कहर बरपाने के बाद हमारे 12 (लड़ाकू विमान) सुरक्षित घर लौट आए। भारत को अपने वीरों पर गर्व है। मैं उनकी वीरता को सलाम करता हूं।'

साउथ एक्ट्रेस समांथा ने ट्वीट कर लिखा, 'हम लड़ाई शुरू नहीं करते हैं लेकिन खत्म ऐसे ही करते हैं। जय हिंद'

'बाहुबली' एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने लिखा, Super proud of the #IndianAirForce! I salute this act of bravery! 🇮🇳'

Published on:
26 Feb 2019 05:09 pm