टॉलीवुड

Kanguva Release Date: ‘कंगुवा’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, अब रजनीकांत और आलिया से होगी बॉबी देओल-सूर्या की टक्कर

Kanguva New Release Date: बॉबी देओल- सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ की नई रिलीज डेट नए पोस्टर के साथ अनाउंस हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2024, 12:15 PM IST
Suriya And Bobby Deol Kanguva New Release Date clash with Rajinikanth Vettaiyan

Kanguva New Release Date: साउथ इंडियन स्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म ‘कंगुवा’ का इंतजार फैंस को काफी दिनों से है। ये मूवी इसी गर्मियों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे के लिए टाल दिया गया।
अब इसकी फाइनल रिलीज डेट आ गई है। इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अब रजनीकांत और आलिया से होगी।

कंगुवा की नई रिलीज डेट

सिरूथाई शिवा द्वारा निर्देशित सूर्या (Suriya) की 'कंगुवा' का कल एक नया पोस्टर जारी किया गया। सोशल मीडिया पर ये बताया गया कि ये मूवी अब 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लगेगी। सुपरस्टार सूर्या ने ही इसकी घोषणा ट्विटर अकाउंट से की है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के साथ पहली बार फिल्म बनाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्म की अपडेट्स हो गई लीक

कंगुवा बॉक्स ऑफिस क्लैश

मजेदार बात ये है कि अब इसकी टक्कर सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की 'वेट्टाइयन' से होगी, जिसका निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है। इसकी घोषणा फिल्ममेकर्स पहले ही कर चुके थे। वहीं बॉलीवुड से 'कंगुवा' को आलिया भट्ट की मूवी जिगरा से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

कंगुवा स्टारकास्ट

‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इसका निर्देशन वासन बालम कर रहे हैं। बात करें ‘कंगुवा’ की तो शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे अब रिलीज किया जा रहा है। इसमें सूर्या डबल रोल प्ले करते दिखेंगे। विलेन होंगे बॉबी देओल। मूवी में दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू जैसे स्टार्स भी हैं।

Updated on:
28 Jun 2024, 12:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं

Jailer 2 Controversy: विवाद पर मोहनलाल के बॉडी डबल जॉबी कोडकारा की सफाई, बोले- फिल्म में कहीं नहीं दिखा मेरा चेहरा