टॉलीवुड

इस मशहूर एक्ट्रेस ने मां को मैसेज में लिखा- उसे सजा जरूर दिलाना, फिर लगार्इ फांसी, ब्वॉयफ्रेंड संग रहती थी लिव-इन

मैरी और मोहन लिव-इन में रहते थे। तिरुप्पूर की रहने वाली मैरी, मोहन से मिलने से पहले वाडापजाना के एक हॉस्टल में रहती थीं।
2 min read
Feb 17, 2019
Yashika
Yashika

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मैरी शीला जेबरानी उर्फ याशिका के फैंस के लिए बुरी खबर है। मैरी शीला ने चेन्नई के पेरावल्लूर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी मौत के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है। मरने से पहले मैरी ने एक सुसाइड नोट लिखा था। इस सुसाइट नोट में मैरी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहन बाबू को अपनी आत्महत्या का दोषी ठहराते हुए लिखा की वह मैरी को बुरी तरह प्रताड़ित और उनसे बुरा व्यवहार करता था। मैरी ने मरने से पहले ये सुसाइड नोट अपनी मां को व्हॉट्सएप जरिए भेजा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मोहन की तलाश में जुटी है

मां को लिखा - उसे 'सजा जरूर दिलवाना':
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद मोहन, मैरी को अकेला छोड़कर वापस घर लोट गया। वहीं मैरी विवाद से इतना ज्यादा सदमें आ गई थी की उसने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले एक्ट्रेस ने अपनी मां को भेजे व्हॉट्सएप मैसेज में लिखा- 'मुझसे शादी न करने और मुझे प्रताड़ित करने के कारण मैंने मौत चुनी। मेरी मौत के बाद आप उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाना।'

लिव-इन में रहते थे दोनों:
खबरों की मानें तो मैरी और मोहन लिव-इन में रहते थे। तिरुप्पूर की रहने वाली मैरी, मोहन से मिलने से पहले वाडापजाना के एक हॉस्टल में रहती थीं। उस वक्त मोहन एक मोबाइल सर्विस सेंटर में काम करता था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद उसने पेरावल्लूर स्थित जीकेएम कॉलोनी में किराए पर रूम ले लिया था, जहां वे लिव-इन में रहने लगे। मैरी के फिल्मी कॅरियर की बात करें तो उन्होंने कई तमिल फिल्मों में काम किया है। लेकिन साल 2018 में आई फिल्म 'मन्नार वागयारा' से उन्हें सही पहचान मिली।

Updated on:
18 Feb 2019 09:54 am
Published on:
17 Feb 2019 09:12 am