टॉलीवुड

डिप्रेशन की वजह से इस फेमस TV Actress ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

एक्ट्रेस के रिश्तेदारों के अनुसार, वह एक युवक से प्यार करती थी। वह पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थी।
2 min read
Feb 06, 2019
 Naga Jhansi
Naga Jhansi

तेलुगू टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस नागा झांसी के फैंस के लिए बुरी खबर। नागा झांसी ने बुधवार को हैदराबाद में अपने घर में आत्महत्या कर ली। नागा श्री नगर कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में रहती थीं। 21 वर्षीय नागा का शव उनके अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री फ्लैट में अकेली थी। खबरों के मुताबिक उसके भाई दुर्गा प्रसाद ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी उस वक्त दी। घंटों दरवाजा खटखटाने के बाद उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी उसके बाद जब सभी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उन्होंने उसे पंखे से लटका मिला।

naga jhansi " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/06/naga3_4093085-m.jpg">

नागा झांसी का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी गांधी अस्पताल में भेज दिया गया है और पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि नागा आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की रहने वाली थीं। नाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'पवित्र बंधन' सहित कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। नाना एक्टिंग के अलावा पिछले कुछ महीनों से अमीरपेट इलाके में ब्यूटी पार्लर चला रही थीं।

एक्ट्रेस के रिश्तेदारों के अनुसार, वह एक युवक से प्यार करती थी। वह पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थी। फिल्हाल उनकी आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने झांसी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। साथ ही उनके कॉल डेटा और चैट रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Published on:
06 Feb 2019 03:52 pm