टॉलीवुड

‘लियो’ के बाद थलापति की आ रही नई धांसू फिल्म, विजय इस बार जमीन पर नहीं हवा में दिखाएंगे कलाबाजियां

Thalapathy Vijay New Upcoming Film: थलापति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि उनकी 68वीं फिल्म आ रही है। जानिए फिल्म का नाम और सब कुछ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 2:14 PM IST
_thalapathy_vijay_new_upcoming_film_the_greatest_of_all_time_will_show_action_in_double_role.jpg
डबल रोल में दिखाएंगे एक्शन थलापति विजय

Thalapathy Vijay New Upcoming Film: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में थलापति विजय के फैंस काफी हैं। जब उनकी नई फिल्म आती है, तो उनके फैंस बहुत जोर-शोर से उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 67 फिल्में की हैं, जिनमें से बहुत सी फिल्में बड़े पर्दे पर चर्चा में रही हैं। पिछले साल, उनकी फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और बहुत अच्छा कारोबार किया। अब उनकी 68वीं फिल्म की घोषणा हो चुकी है। आइए जानते हैं थलापति विजय की फिल्म का नाम।


जानिए क्या है फिल्म का नाम
लियो स्टार विजय की 68वीं फिल्म का नाम "द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम" है, इसकी घोषणा फिल्म निर्माताओं ने की है। इस फिल्म को वेंकट प्रभु ने निर्देशित किया है और इसे एजीएस एंटरटेनमेंट ने बनाया है। विजय ने 31 दिसंबर की शाम में अपने एक्स पेज पर इस फिल्म का टाइटल शेयर किया है। "द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम" के पोस्टर पर टैगलाइन में लिखा है, “प्रकाश अंधेरे को भस्म कर सकता है लेकिन अंधेरा प्रकाश को नहीं खा सकता।”




थलापति विजय का होगा डबल रोल

पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इस अपकमिंग फिल्म में विजय डबर रोल में होंगे। इतना ही नहीं वह फिल्म में एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में प्रशांत, प्रभुदेवा, स्नेहा, लैला, मीनाक्षी चौधरी, मोहन, जयराम, अजमल अमीर और योगी बाबू जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 56 साल के अक्षय कुमार ने अपने फिटनेस को लेकर किया बड़ा खुलासा, पीएम मोदी भी सुनकर हुए खुश

तलपति विजय की पिछली फिल्म “लियो” बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई। फिल्म ने पहले ही दिन 140 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने लगभग 615 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

Updated on:
1 Jan 2024, 2:14 PM IST
Published on: